Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने
झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डिस्टलरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क में सोमवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान 55 वर्षीय धनेश्वर उरांव की डूबने से मौत हो गई। धनेश्वर कोकर के हैदर अली रोड नंबर 2 के रहने वाले थे। सुबह वह रोज की तरह तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने काफी देर तक तालाब में उनकी तलाश की।

गहरे पानी में चले गए, कुछ देर बाद नहीं दिखे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धनेश्वर सुबह तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। नहाते समय वह धीरे-धीरे तालाब के गहरे हिस्से की तरफ चले गए। गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए। लोगों ने उन्हें बचाने और तलाश करने की कोशिश की, लेकिन तत्काल उनका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में शव की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक तलाश के बाद भी शव नहीं मिलने पर आसपास के लोगों ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग शुरू कर दी।

auto

एनडीआरएफ बुलाने की मांग पर डिस्टलरी पुल के पास सड़क जाम

शव नहीं मिलने से नाराज स्थानीय लोगों ने डिस्टलरी पुल के पास सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि तालाब में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया जाए, ताकि जल्द से जल्द शव बरामद किया जा सके। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया। इसी दौरान अचानक शव पानी के ऊपर आ गया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने लोगों को समझाया और सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद डिस्टलरी पुल पर यातायात सामान्य हो सका।

पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया शव

सदर थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान धनेश्वर उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव नहीं मिलने की स्थिति में एनडीआरएफ की टीम बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसके लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन और एसडीओ को पत्र भेजा गया था। हालांकि, इसी बीच शव पानी के ऊपर आ गया और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया। इसलिए एनडीआरएफ की टीम की जरूरत नहीं पड़ी।पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला नहाने के दौरान पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज
Next Article बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.