Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…
Headlines

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chatra : चतरा जिले की लावालौंग थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा है। तस्कर अफीम की खेप को पंजाब भेजने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में कामयाब होते, पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने ढाई किलोग्राम अवैध अफीम, चार लाख रुपए नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौका पाकर एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

गुप्त सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस, गांव में मारा छापा

शनिवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि हेडुम गांव में मुनेश्वर कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव बड़े पैमाने पर अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। जानकारी यह भी थी कि यह खेप कुछ ही देर में पंजाब रवाना होने वाली है। सूचना मिलते ही एसपी अनिमेश नैथानी के निर्देश पर लावालौंग थानेदार चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर वाजिद अली के साथ थाना के सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार शामिल थे। पुलिस बल ने बिना वक्त गंवाए हेडुम गांव में हरदेव यादव के ठिकाने पर अचानक दबिश दी।

घेराबंदी कर पकड़े गए चार आरोपी, एक हुआ फरार

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर खलबली मच गई। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इनमें हेडुम गांव निवासी 30 वर्षीय मुनेश्वर कुमार यादव, 19 वर्षीय कमलेश कुमार यादव, 19 वर्षीय पंकज कुमार और गरहे टोला गेरुआडीह निवासी 19 वर्षीय राकेश कुमार यादव शामिल हैं। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। तलाशी के दौरान मुनेश्वर के पास से अफीम, नकद राशि, तौलने वाली मशीन और मोबाइल जब्त किए गए।

मुख्य आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, भेजे गए जेल

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी मुनेश्वर यादव पुराना तस्कर है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हरियाणा के करनाल सिविल लाइन थाने में पिछले साल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस ने लावालौंग थाना में सभी चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन
Next Article घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

Related Posts

Headlines

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
Headlines

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
Headlines

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.