Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त
Headlines

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Bhagalpur : भागलपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। नाथनगर थाना इलाके के बाबुटोला में पुलिस टीम ने अचानक धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य की 1 किलो स्मैक जब्त की है। मौके से एक महिला सहित दो लोगों को दबोचा गया है, जो घर के अंदर से ही नशे का यह गंदा धंधा चला रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

गुप्त सूचना पर बनी टीम, घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस को सटीक खबर मिली थी कि बाबुटोला का रहने वाला अमलेश यादव अपने परिवार के साथ मिलकर घर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जमा किए हुए है और वहीं से इसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सिटी एसपी अतुलेश जा की देखरेख में नाथनगर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। जब पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा, तो खाकी वर्दी को देखते ही घर के लोग बाहर निकलकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और पीछा करके दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।

घर की तलाशी में मिली भारी खेप और मोबाइल

पकड़े गए लोगों की पहचान बाबुटोला निवासी अमलेश यादव और काजल देवी के रूप में हुई। इसके बाद जब पुलिस टीम ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली, तो वहां से 1 किलोग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। जब्त किए गए मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन इलाकों में खपाया जाना था।

नशे के खिलाफ चल रहा विशेष अभियान

जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए भागलपुर पुलिस की ओर से स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार चिन्हित इलाकों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, इस कार्रवाई में नाथनगर थानेदार परमेश्वर सहनी के साथ एसआई विकास कुमार, जितेंद्र कुमार और डीआईयू टीम की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी
Next Article 12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

Related Posts

Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Headlines

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
Headlines

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.