Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 02:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें
उत्तर प्रदेश

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : फैजुल्लागंज और गोमती किनारे के निचले इलाकों में हर साल बारिश के दौरान घुटनों तक भरने वाले पानी से परेशान हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस बार अतिवृष्टि के कारण बने बाढ़ जैसे हालात भविष्य में दोबारा न बनें, इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक साझा बैठक में बड़े फैसले लिए हैं। तय किया गया है कि आईआईएम रोड से लेकर पक्का पुल (हार्डिंग ब्रिज) तक गोमती नदी के बाएं तट पर करीब 5.5 किलोमीटर लंबा पक्का तटबंध बनाया जाएगा। इसके साथ ही जब नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और नालों से पानी निकलना बंद हो जाता है, उस स्थिति से निपटने के लिए इलाके में 12 नए आधुनिक पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

नदी से चार मीटर नीचे बसा है फैजुल्लागंज, न्याय विहार से एल्डिको तक बनेगा नया ड्रेनेज

बैठक में सामने आया कि फैजुल्लागंज का जमीनी स्तर गोमती नदी के सामान्य जलस्तर से करीब चार मीटर नीचे है। यही वजह है कि नदी का जलस्तर 108.60 मीटर तक पहुंचते ही 8.05 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के 21 मोहल्लों में पानी भर गया और 6,500 परिवारों की 38 हजार से ज्यादा आबादी चपेट में आ गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के लोगों को इस मुसीबत से हमेशा के लिए निजात दिलाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने खदरा होते हुए पक्का पुल तक बंधा निर्माण का काम तुरंत शुरू कराने के साथ ही न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक मजबूत जल निकासी नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया। वहीं सीएम ने निर्देश दिए कि तटबंध, नालों और पंपिंग स्टेशनों का खाका इस तरह तैयार हो कि मूसलाधार बारिश में भी बस्तियों के भीतर पानी जमा न हो पाए। सीएम ने गोमती की गाद निकालने के लिए ड्रेजिंग का काम भी तेज करने को कहा।

फैजुल्लागंज में खुलेगा 12वीं तक का नया स्कूल, सभी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

जलभराव के स्थायी समाधान के साथ-साथ सरकार ने फैजुल्लागंज क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी पूरी तरह बदलने का फैसला किया है। सीएम ने घोषणा की कि बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए इलाके में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक का एक नया समन्वित शैक्षणिक संस्थान खोला जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाया जाएगा। इलाके में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या खत्म करने के लिए पुराने 33 केवीए सब-स्टेशन की जगह 132 केवीए का नया बिजली सब-स्टेशन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक डॉ. नीरज बोरा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने सीवर नेटवर्क, एसटीपी, ट्रांसफॉर्मर सुधार और सड़कों की तुरंत मरम्मत की जरूरत उठाई, जिस पर सीएम ने समयसीमा तय कर काम पूरा करने के आदेश दिए।

38 हजार लोगों तक पहुंची राहत, ड्रोन से छिड़काव और 106 नावों से हुआ रेस्क्यू

समीक्षा बैठक में हाल ही में चलाए गए राहत कार्यों का ब्योरा भी रखा गया। प्रशासन ने बताया कि राहत के लिए 16 चौकियां और 8 आश्रय स्थल बनाए गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमों ने 106 नावों, 40 मोटरबोट और 19 स्टीमर के जरिए लोगों को सुरक्षित निकाला। प्रभावित परिवारों के बीच 11 हजार से ज्यादा राशन किट, 67 हजार से अधिक खाने के पैकेट और करीब 1.18 लाख लीटर पीने का पानी बांटा गया। बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए 46 मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर 8,500 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसके अलावा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए 11 ड्रोन, 172 बैकपैक मशीनों और ट्रैक्टरों से एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इलाके में 75 पानी के टैंकर, 36 मोबाइल टॉयलेट और 135 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट चालू रखे गए हैं, जबकि टोल फ्री नंबर 1077 पर 24 घंटे शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई
Next Article कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.