Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 11:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल
Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टाइगर श्रॉफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Mumbai : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के पॉश जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ है। शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, अचानक हुई इस गोलीबारी में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक अन्य व्यक्ति मिस्टर चौहान घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ले ली।

सोशल मीडिया पर दी धमकी, कहा- सलमान खान के साथ काम करने वालों का अगला नंबर

वारदात के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस घटना की जिम्मेदारी वह और हरमन संधू लेते हैं। पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके समझाया गया था, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्हें सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया गया। पोस्ट में बॉलीवुड के अन्य लोगों को भी सीधी चेतावनी दी गई है। इसमें लिखा गया कि जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं सुनेगा या अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा। अंत में ‘वेट एंड वॉच’ लिखते हुए धमकी दी गई। इसके अलावा विरोधी गुटों पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि जो लोग उनके नाम से शोहरत पाने की फिराक में हैं, उनका भी जल्द हिसाब किया जाएगा।

बाइक सवार तीन हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना की जानकारी मिलते ही जुहू पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया कि यह वारदात शाम करीब सात बजे के आसपास हुई, जब अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने साफ किया कि टाइगर श्रॉफ को गोली से कोई चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीसीपी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई अलग-अलग शाखाओं को जांच में लगाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से प्राथमिक साक्ष्य जुटा लिए हैं और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

#BREAKING: Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff by gunmen of Lawrence Bishnoi gang captured on camera by a bystander. As the car exits the soccer ground in Juhu area of Mumbai in India, multiple shots fired. Injured can be heard screaming. Massive manhunt launched by cops. https://t.co/1lWXl0qMul

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 18, 2026

नानावती अस्पताल में ड्राइवर का इलाज जारी

अचानक हुए हमले के दौरान गाड़ी संभालते समय ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लग गई थी। उन्हें फौरन नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के मुताबिक वे खतरे से बाहर हैं। वहीं दूसरे घायल मिस्टर चौहान का भी उपचार जारी है। पुलिस जल्द ही ड्राइवर का विस्तृत बयान दर्ज करेगी, जिससे यह पता चल सके कि क्या हमलावर किसी इवेंट के गेट से ही गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इस वारदात के बाद महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली खुली धमकी को देखते हुए पुलिस विभाग मुंबई की कई नामी बॉलीवुड हस्तियों के सुरक्षा घेरे और उनके खतरे के स्तर की नए सिरे से समीक्षा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम
Next Article ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

Related Posts

Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Headlines

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.