Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गवर्नर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत हो गई। मुख्य अतिथि गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रगान के बाद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस सेवा में भी इन्हीं गुणों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सही समय पर हालात को भांपना, समझदारी से फैसला लेना और अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहना ही एक बेहतर पुलिसिंग की पहचान है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ मैदान में उतरने को कहा।

झारखंड तीरंदाजी की धरती, साइबर ठगी से बचने की भी दी सलाह

गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड को पूरे देश में तीरंदाजी की धरती के तौर पर पहचाना जाता है। यहां के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया के मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहलों की भी तारीफ की। कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में अपराध के तरीके बदल रहे हैं, इसलिए पुलिस को भी नई तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना होगा। उन्होंने लोगों को फर्जी चालान और अनजान एपीके फाइलों से होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रति आगाह किया और कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक को खोलने से बचें। पुलिस और जनता के बीच भरोसा ही सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी है।

29 टीमों के 432 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर, 37 स्पर्धाओं में होगी भिड़ंत

राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने देश भर से पहुंचे पुलिस और सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परंपरा में तीरंदाजी का खास महत्व है और हार-जीत से ज्यादा जरूरी खेल भावना बनाए रखना है। झारखंड सशस्त्र पुलिस की एडीजी प्रिया दूबे ने बताया कि राज्य इससे पहले साल 2013 और 2016 में भी इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है। इस बार 22 से 26 अक्टूबर तक चलने वाली पांच दिनी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 432 तीरंदाज 37 अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में एडीजी मनोज कौशिक, कई आईजी, डीआईजी, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर
Next Article क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

Related Posts

Headlines

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026
Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.