Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के कुजू इलाके में रहने वाले आरोपी जयशंकर दुबे उर्फ राहुल दुबे के खिलाफ गिद्दी पुलिस ने कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। दो अलग-अलग संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रहे इस आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पुराने मामले में उसके घर पर कुर्की का अधिपत्र तामील कराया, जबकि दूसरे मामले में घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी। पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पहले मामले में कुर्की वारंट का तामिला, आर्म्स एक्ट का लगा है आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिद्दी थाना में 3 जून 2026 को दर्ज कांड संख्या 13/26 में राहुल दुबे मुख्य आरोपी है। इस मामले में उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत जानलेवा हमले और हथियार लहराने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब वह हाजिर नहीं हुआ, तो कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया। गिद्दी पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी के ठिकाने पर पहुंचकर कुर्की अधिपत्र का विधिवत तामिला किया।

दूसरे कांड में चिपकाया गया इश्तिहार, सरेंडर न करने पर होगी संपत्ति जब्त

वहीं दूसरी ओर, गिद्दी थाना क्षेत्र के ही एक अन्य पुराने मामले कांड संख्या 9/26 (दर्ज 24 अप्रैल 2026) में भी राहुल दुबे नामजद आरोपी है। इस केस में बीएनएस की धारा 126(2), 326(g), 308(3), 308(4), 111(2)(b), 62, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 जैसे बेहद कड़े प्रावधान लगे हैं। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाते हुए सार्वजनिक तौर पर उद्घोषणा की। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरोपी ने तय समयसीमा के भीतर कोर्ट या पुलिस के सामने खुद को पेश नहीं किया, तो इस दूसरे मामले में भी उसके पूरे मकान की कुर्की-जब्ती कर ली जाएगी।

कुजू शिव मंदिर के पास का है निवासी, पुलिस ने दी चेतावनी

जांच में सामने आया है कि आरोपी जयशंकर दुबे उर्फ राहुल दुबे कुजू थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर (शिव मंदिर के समीप) का रहने वाला है और उसके पिता का नाम परमहंस दुबे है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में कोर्ट के हर निर्देश का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और यदि राहुल दुबे जल्द अदालत में पेश नहीं होता है, तो आगे की कानूनी प्रक्रिया और भी सख्त होगी।

इसे भी पढ़ें : गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…
Next Article राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.