Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशामुक्त बिहार के लिए शुरू होगा महाअभियान, CM सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी… जानें कब
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए शुरू होगा महाअभियान, CM सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी… जानें कब

October 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार अब बड़े पैमाने पर जनआंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक पूरे एक महीने का विशेष नशामुक्ति महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी नशामुक्ति वाहिनी को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। अभियान का मुख्य मकसद शराबबंदी के साथ ही गांजा, स्मैक और चरस जैसे सूखे नशे की गिरफ्त से युवाओं और आम लोगों को बाहर निकालना है। सरकार का साफ संदेश है कि नशा न सिर्फ शरीर को खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद कर देता है।

इस मुहिम को आम लोगों तक ले जाने के लिए प्रचार-प्रसार का मजबूत खाका तैयार किया गया है। गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया, रेडियो और नगर निगम की गाड़ियों के जरिए लोगों को नशे के नुकसान बताए जाएंगे। शहरों के साथ-साथ गांवों की पंचायतों में नुक्कड़ नाटक होंगे, मानव श्रृंखलाएं बनाई जाएंगी और लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। जगह-जगह नशामुक्त बिहार सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे। वहीं आगामी छठ महापर्व पर जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर भी विशेष जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

जीविका दीदियां बनेंगी नशामुक्ति मित्र, घर-घर जाकर समझाएंगी

मुहिम की सबसे मजबूत कड़ी ग्रामीण इलाकों में सक्रिय जीविका दीदियां होंगी। इन्हें नशामुक्ति मित्र की जिम्मेदारी दी गई है, जो सीधे घरों तक पहुंचकर महिलाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह करेंगी। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था भी इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। संस्था की तरफ से सभी जीविका क्लस्टर और शिक्षण संस्थानों में खास सत्र आयोजित होंगे। युवाओं को इससे जोड़ने के लिए स्कूल और कॉलेजों में डिबेट, निबंध, पोस्टर मेकिंग और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ वे इस बुराई के प्रति सतर्क रहें।

टोल फ्री नंबर पर तुरंत कर सकते हैं शिकायत

नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी मानी गई है। विभाग ने शराब या किसी भी तरह के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना देने के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। कोई भी नागरिक 15545 या 18003456268 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सूचना मिलते ही विभाग की विशेष टीम त्वरित कार्रवाई करेगी, जिससे धंधेबाजों पर शिकंजा कसा जा सके।

इसे भी पढ़ें : बीबोस में TOC के लिए 31 अक्टूबर तक मौका, फेल छात्र कैसे बचा सकेंगे साल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे का मेगा ब्लॉक : कई ट्रेनें रद्द, पूर्वा एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
Next Article पटना जू में सैर होगी और भी मजेदार, जल्द खुलेंगे दो नए फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप

Related Posts

Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
बिहार

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026
Headlines

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.