अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने आपदा राहत और जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक सराहनीय काम किया है। उन्होंने अपने विभाग की तरफ से 40 लाख 89 हजार 88 रुपए का चेक CMRF यानी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। इसके साथ ही मंत्री ने अपने एक महीने का पूरा वेतन भी इस नेक काम के लिए दान कर दिया। सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान मंत्री सुनील कुमार ने यह चेक सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा। इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
सीएम सम्राट चौधरी ने इस आर्थिक सहयोग के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मंत्री सुनील कुमार का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं, संकट की घड़ियों और कठिन परिस्थितियों में फंसे गरीब व जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होगी।
इसे भी पढ़ें : नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश



