Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 07:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार
Headlines

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल में ऑनलाइन खतियान की एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां की छह पंचायतों में आने वाले 18 गांवों के रैयतों के खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज कर दिया गया है। कागजों में हुई इस गलती की वजह से स्थानीय ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर जमीन से जुड़े तमाम सरकारी कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मुंडा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचा और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में हुई इस तकनीकी भूल से सैकड़ों परिवार प्रभावित हैं। वर्षों से वे मुंडा समाज के अंग हैं, लेकिन डिजिटल रिकॉर्ड में स्वासी अंकित हो जाने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके वाजिब हकों का लाभ लेने में अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राजस्व विभाग के डिजिटल रिकॉर्ड में जल्द से जल्द सुधार कराया जाए और गलत तरीके से दर्ज ‘स्वासी’ नाम को हटाकर वहां सही जाति ‘मुंडा’ दर्ज की जाए।

इस दौरान मौके पर स्थानीय विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी ग्रामीणों की इस समस्या को सीएम के समक्ष रखा और इसके शीघ्र समाधान की बात कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस तकनीकी गड़बड़ी को नियमानुसार ठीक कराने के लिए जरूरी कदम उठाएगी, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

इसे भी पढ़ें : संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Next Article नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

Related Posts

बिहार

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026
झारखंड

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026
Headlines

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026

‘खेत बचाओ अभियान’ का आगाज, कृषि मंत्री बोले- नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगा एक्शन

October 26, 2026

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026

गयाजी-बैंकॉक नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.