Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी
Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : राजधानी पटना के लोगों को अब ताजी और सस्ती सब्जियां खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पटना जू के गेट नंबर दो के पास राज्य के पहले आधुनिक तरकारी आउटलेट की शुरुआत हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से यह केंद्र शुरू किया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आमदनी बढ़ाना और आम लोगों तक खेत से सीधे ताजी सब्जियां पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अक्सर किसानों को अपनी उपज की सही कीमत नहीं मिलती और ग्राहकों को भी बाजार में महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ती हैं। यह आउटलेट इन दोनों समस्याओं को दूर करेगा। इससे किसानों को सीधे अपनी फसल बेचने का बड़ा मंच मिलेगा और शहर के लोगों को उचित रेट पर अच्छी सब्जियां मिलेंगी।

बिचौलियों का खेल होगा खत्म, किसानों को मिलेगा सीधा मुनाफा

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि इन केंद्रों के जरिए सीधे सब्जी उत्पादक किसानों और किसान समूहों से उपज खरीदी जाएगी। इससे बाजार से बिचौलियों का दखल पूरी तरह खत्म हो जाएगा। किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के मौके भी तैयार होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी मुहिम का मकसद हर थाली में बिहार की ताजी तरकारी पहुंचाना है, जिससे राज्य के सब्जी उत्पादक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

पहले चरण में खुलेंगे 200 आउटलेट, पार्कों में भी बिकेंगी सब्जियां

सहकारिता मंत्री ने योजना का ब्योरा देते हुए बताया कि पहले फेज में कुल 200 आउटलेट तैयार किए जा रहे हैं। हर एक आउटलेट को बनाने में 7.44 लाख रुपये की लागत आ रही है और इसका साइज 15 गुणा 10 वर्ग फीट तय किया गया है। पटना नगर निगम इलाके के प्रमुख पार्कों में भी ऐसे ही काउंटर खोले जाएंगे। इसके तुरंत बाद गर्दनीबाग के ऑफिसर्स फ्लैट और शास्त्री नगर स्थित ऑफिसर्स क्वार्टर के पास भी नए केंद्र शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

गांव स्तर पर बनेंगे कलेक्शन सेंटर, हाट में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा

सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया है। गांवों में सब्जी कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं और स्थानीय समितियों को जरूरी आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सब्जी हाटों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जा रही है, ताकि हरी सब्जियों की ताजगी बनी रहे और किसानों का नुकसान न हो। साथ ही सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को आधुनिक खेती और बेहतर पैकेजिंग की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

उद्घाटन समारोह में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक रजनीश कुमार सिंह समेत विभाग के कई आला अधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश
Next Article न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

Related Posts

बिहार

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Headlines

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026

Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.