Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने बैंकों को कहा है कि बैंकिंग सेवाओं का दायरा सिर्फ सरकारी मुलाजिमों और शहरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बैंक दूर-दराज के गांवों, गरीब परिवारों और खासकर आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आगे आएं। प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग नेटवर्क पहुंचना बेहद जरूरी है।

बिरसा मुंडा की धरती के लोगों को मिले प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है और यहां के समाज की अपनी अलग सामाजिक व आर्थिक जरूरतें हैं। देश की आजादी और स्वाभिमान की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा समेत राज्य के अनेक वीर सपूतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में यह बैंकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे आदिवासी और ग्रामीण तबके के परिवारों की वित्तीय सुरक्षा के लिए विशेष योजनाएं लाएं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यधारा की बैंकिंग से जोड़ें।

कागजी पेचीदगियां छोड़ युवाओं को दें स्वरोजगार का सहारा

गांवों के युवाओं और छोटे दुकानदारों को काम शुरू करने में आ रही दिक्कतों पर सीएम ने खुलकर बात की। उन्होंने बैंकों से अपील की कि वे लोन देने के नियमों को थोड़ा ढीला और आसान बनाएं। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन बैंक अगर लोन की प्रक्रिया को सरल नहीं करेंगे तो जरूरतमंद समय पर अपना काम शुरू नहीं कर पाएंगे। बैंकिंग व्यवस्था पर आम आदमी का भरोसा तभी पक्का होगा जब उसे जरूरत के वक्त बिना झंझट कर्ज मिल सके।

1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज का तोहफा

इस मौके पर झारखंड सरकार के वित्त विभाग और यूनियन बैंक के बीच हुए समझौते से राज्य के करीब 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। बैंक में सैलरी खाता रखने वाले कर्मचारियों को फ्री दुर्घटना बीमा, पूर्ण या आंशिक दिव्यांगता पर आर्थिक मदद और आपात स्थिति में एयर एंबुलेंस जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही बहुत सस्ती ब्याज दरों पर होम, कार और पर्सनल लोन के अलावा मुफ्त एटीएम व डिजिटल सेवाएं भी दी जाएंगी।

कार्यक्रम में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, यूनियन बैंक के जोनल हेड गुणा चन्द्र गामी और इकोसिस्टम हब हेड रंजीत समेत कई आला अफसर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार
Next Article राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
बिहार

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.