Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 10:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त
Headlines

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Bhojpur : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित रामडिहरा गांव में दीपावली की रात एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के सूर्य मंदिर पर छठ का पारंपरिक गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही पलों में खूनी रंजिश में बदल गया। मंदिर में गाना बजने से नाराज गांव के ही एक शख्स ने बातचीत कर रहे ग्रामीणों की भीड़ पर करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्कॉर्पियो चढ़ा दी। बेकाबू गाड़ी 10 लोगों को रौंदते हुए करीब 50 मीटर तक घसीटती ले गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि आठ से ज्यादा लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

गाना बंद कराने की धमकी से शुरू हुआ विवाद

मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि दीपावली की रात गांव के सूर्य मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर पर छठ पूजा के गीत बज रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपनी स्कॉर्पियो लेकर मंदिर के पास पहुंचा। उसने वहां मौजूद मुन्ना यादव पर धौंस जमाते हुए तुरंत गाना बंद करने को कहा और धमकी दी कि इसके बाद यहां कोई आवाज नहीं सुनाई देनी चाहिए। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख मुन्ना यादव ने फौरन फोन करके घर से अपने परिवार के लोगों को मंदिर के पास बुला लिया। उस वक्त आरोपी वहां से अपनी गाड़ी लेकर निकल गया, लेकिन कुछ ही देर में वह बदले की नीयत से दोबारा लौटा।

110 KM की रफ्तार में काल बनकर आई गाड़ी

मुन्ना के बुलावे पर परिवार और पास-पड़ोस के लोग मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि आरोपी दोबारा तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। उसने बिना सोचे-समझे सीधे भीड़ की ओर गाड़ी मोड़ दी और स्पीड बढ़ाकर करीब 110 कर दी। गाड़ी सीधे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी ने टक्कर मारने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाया, बल्कि एक्सीलेटर दबाकर लोगों को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। किसी के सीने पर गाड़ी चढ़ गई तो किसी के हाथ-पैर चकनाचूर हो गए। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीणों ने पीछा किया, तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो समेत फरार हो गया।

दो भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम

हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने खून से लथपथ सभी घायलों को संभाला और आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी कमलेश यादव की अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सांसें थम गईं। उनके सिर और मुंह से काफी खून बह चुका था। वहीं पेशे से ट्रक ड्राइवर 55 वर्षीय दिनेश यादव के सीने पर गाड़ी का पहिया चढ़ने से उन्हें गहरी अंदरूनी चोटें आईं और सिर में गंभीर चोट की वजह से उनकी भी मौत हो गई। घायलों में 13 साल के कृष्णा कुमार और 15 साल के रितु कुमार समेत तीन लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के पीछे पत्नी आशा देवी, तीन बेटे और चार बेटियां हैं। त्योहार की रात एक साथ दो सगे भाइयों की अर्थी उठने से पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें : सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.