Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 06:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड
अन्य खबरें

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामायण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दिवाली वीक में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में भले ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की, लेकिन पहले सोमवार को ऐसा प्रदर्शन किया कि बड़े-बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह दिवाली के बाद सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

खास बात यह है कि फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के पहले सोमवार की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले सोमवार को करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि ‘रामायण’ ने 107.50 करोड़ रुपये की कमाई कर उससे काफी आगे निकल गई। फिल्म को दिवाली के बाद मिली छुट्टी का अच्छा फायदा मिला है।

पांचवें दिन हिंदी वर्जन से मिले 87 करोड़ रुपये से ज्यादा

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने पांचवें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 107.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई। हिंदी में फिल्म ने 87.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ वर्जन से 7.50 करोड़, तेलुगु से 6 करोड़, तमिल से 4 करोड़ और मलयालम वर्जन से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

फिल्म की पांच दिनों की कमाई पर नजर डालें तो पहले दिन इसने 64.85 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शनिवार को तीसरे दिन कमाई बढ़कर 69.80 करोड़ रुपये पहुंच गई। चौथे दिन फिल्म ने 56.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि पांचवें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

इस तरह फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 346 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘धुरंधर 2’ और ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड टूटा

‘रामायण’ ने पांचवें दिन की कमाई के साथ कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले सोमवार को करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘रामायण’ ने 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के नाम दिवाली के बाद सोमवार की छुट्टी पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड था। अब ‘रामायण’ ने इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। साल 2026 में रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन के मामले में भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ के 343.11 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं ‘बॉर्डर 2’ के 362.76 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी यह चुनौती दे रही है।

दुनियाभर में 663 करोड़ के पार पहुंची कमाई

‘रामायण’ का प्रदर्शन सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पांच दिनों में भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशों में इसने करीब 250 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 663.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी।

फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल पहले पार्ट की कमाई जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि ‘रामायण’ अपनी कमाई के सफर में कहां तक पहुंचती है।

इसे भी पढ़ें : SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

Related Posts

Headlines

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
झारखंड

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.