Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार के विकास के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा। पटना नगर निगम के 200 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड की NSE  यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग हो गई है। होटल ताज सिटी सेंटर में हुए एक कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने दीप जलाकर और बेल सेरेमनी के साथ इसकी शुरुआत की। यह पहला मौका है जब बिहार के किसी नगर निगम के बॉन्ड को देश के सबसे बड़े शेयर बाजार में जगह मिली है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने और सीधे बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने निगम को साफ निर्देश दिया कि इस बॉन्ड से मिले 200 करोड़ रुपये को ऐसी योजनाओं में लगाया जाए, जिनसे लगातार कमाई होती रहे ताकि कर्ज चुकाने के बाद भी फायदा मिलता रहे।

126 किलोमीटर लंबी नई मरीन ड्राइव और पीपीपी मॉडल पर जोर

मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे को तेजी से बढ़ाने के लिए प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पटना में पहले बनी 26 किलोमीटर लंबी मरीन ड्राइव को पूरा होने में 13 साल लग गए और सारा पैसा सरकारी खजाने से लगा। अब सरकार 126 किलोमीटर लंबी नई मरीन ड्राइव पीपीपी मॉडल पर बनाने जा रही है, जिस पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा राज्य में बने नए मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को भी बेहतर तरीके से चलाने के लिए इसी मॉडल के तहत अनुभवी डॉक्टरों और जानकारों की मदद ली जाएगी। सरकार 12 नए सैटेलाइट शहर भी बसाने जा रही है, जिनमें पटना की पाटलिपुत्र टाउनशिप अकेले लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश ला सकती है। आधुनिक जरूरतों को देखते हुए अब शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

छतों पर लगाएं सोलर पैनल, सरप्लस बिजली खरीदेगी सरकार

बिजली और ऊर्जा के क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान कई अहम समझौतों पर दस्तखत किए जाएंगे। इनमें बिजली की ऊंची कीमतों से बचने के लिए बैटरी और पंप स्टोरेज सिस्टम तैयार करने की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़कर अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाएं। 3 किलोवाट का प्लांट लगाने पर सरकार करीब 98 हजार रुपये की मदद दे रही है और बची हुई अतिरिक्त बिजली को सरकार खुद खरीदेगी। इसके अलावा नदियों से गाद निकालकर बाढ़ रोकने और उससे कमाई करने की योजना पर भी काम शुरू किया जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1205 करोड़ रुपये खातों में भेजे

कार्यक्रम में सीएम ने यह भी बताया कि सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज 1 करोड़ 9 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1205.91 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। इस समारोह में दोनों उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, एनएसई के कृष्णन अय्यर और नगर आयुक्त यशपाल मीणा सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे
Next Article जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

Related Posts

बिहार

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.