Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कमांडर जीप खाई में गिरी, 2 की मौत, दर्जनों घायल
झारखंड

कमांडर जीप खाई में गिरी, 2 की मौत, दर्जनों घायल

August 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गढ़वा:– बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध- बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर आमाझरिया घाट (बढका घाट) के समीप यात्री से लदे कमांडर जीप के पचास फीट गहरी खाई में पलटने के कारण चालक समेत दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंगलवार को करीब 11:45 बजे की है। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार उक्त कमांडर जीप गरबांध से यात्रियों को लेकर श्री बंशीधर नगर बाजार जा रही थी। इसी बीच आमाझरिया घाट (बढका घाट) के समीप अनियंत्रित होकर कमांडर जीप पचास फीट गहरी खाई में पलट गई। जिस कारण चालक विवेक चन्द्रवंशी 20 वर्ष पिता सुरेंद्र चन्दवंशी गरबान्ध के पोखरा टोला एवं लिलो देवी 35 वर्ष पति रामकेश उरांव पाटगढ़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। उधर घटना की सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर के थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल घायलों को इलाज के लिये अपनी गाड़ी से अनुमंडल अस्पताल भेजा तथा घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों एवं अस्पताल को दी। उधर कमांडर जीप पलटने की खबर गरबान्ध समेत आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। थोड़ी देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गरबान्ध के मुखिया सोहन उरांव, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव, उपेंद्र कुमार बारी, मुनिप यादव
वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान,शकील अहमद, राजकुमार प्रसाद हीरा प्रसाद, उमंग जायसवाल,बाबू खान,हैदर खान
सहित बड़ी संख्या में लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने में पुलिस को सहयोग किया। परिजनों के चीख चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उधर सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है।
अस्पताल में वरिष्ठ नेता लक्षमण राम, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय कांस्यकार, बिभूति भूषण चौबे, अशोक सेठ, मुक्तेश्वर पाण्डेय कई लोग मौजूद थे।

:- घायलो का नाम
सीता राम भुइया, सुनील उरांव, लक्ष्मण अगरिया, तपेसरी उरांव, कुन्ती कुमारी, सीता राम भुइया,
लक्ष्मण अगरिया, ठाकुर टोला, तापेसरी उरांव, बभनी टोला, अमर भुइया, सुनील उरांव,राजेश्वर प्रसाद यादव, पोखरा टोला के उर्मिला कुमारी ,रीता देवी राजकुमारी देवी, तपेश्वरी उरांव, अमर भुइया और कोमोदा देवी का नाम शामिल है।
सभी गरबाँध गांव के रहने वाले है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिसकर्मी समेत 5 की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली समेत 7 गिरफ्तार
Next Article शिबूू सोरेन राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली गए, मेदांता मेंं होगा ईलाज

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.