WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की जेडीयू में वापसी की अटकलें तेज हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जेडीयू के कई नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता शरद यादव की मुलाकात हो चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि शरद यादव के जेडीयू में वापसी को लेकर पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस वजह से इस मुद्दे पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि पार्टी फोरम में चर्चा हो रही है कि शरद यादव पार्टी के पुराने चेहरा रह चुके हैं। जेडीयू को स्थापित करने में उन्होंने अहम रोल निभाया था।

