WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर कोरोना संक्रमित एक मरीज को एबी + प्लाज्मा की व्यवस्था कर गई। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, झारखण्ड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी राजीव रंजन को संक्रमित मरीज के लिए प्लाज्मा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि पल्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज को एबी+ प्लाज्मा की सख्त जरूरत है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर एबी+ प्लाज्मा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

