Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 02:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिया अपने अकाउंट से पेमेंट कर मंगवाती थी ड्रग, खुद जाल में फंसती गई
Headlines

रिया अपने अकाउंट से पेमेंट कर मंगवाती थी ड्रग, खुद जाल में फंसती गई

September 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

शोविक ने कुछ महीने पहले सेमुअल मिरांडा को एक ड्रग्स पैडलर के पास बड लेने के लिए भेजा था. लेकिन, बदकिस्मती से सेमुअल मिरांडा पैसे ले जाना भूल गया था. वहां पहुंचकर सेमुअल ने शोविक को कॉल किया और पमेंट के लिए बोला, जिसके बाद शोविक ने सेमुअल को रिया के कार्ड से पेमेंट करने के लिए बोला.

ड्रग्स का खर्चा अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से जाता थासुशांत के फ्लोर मैनेजर सेमुअल मिरांडा के पास ही घर खर्च का पैसा रखा होता थालॉकडाउन के दौरान सेमुअल मिरांडा छुट्टी पर चला गया था
ड्रग लेने के आरोप में जेल में बंद रिया का भाई शोविक अगर एक गलती न करता तो NCB को उस पर शिकंजा कसना आसान नहीं होता. दरअसल, जिस वक्त NCB रिया, उसके भाई शोविक, फ्लोर मैनेजर सेमुअल मिरांडा और कुक दीपेश का एकाउंट खंगाल रही थी, उसी वक्त NCB की नजर रिया के कार्ड से हुई एक पेमेंट पर पड़ी. ये पेमेंट एक ड्रग पैडलर को बड के बदले की गई थी.

सूत्रों के मुताबिक, शोविक ने कुछ महीने पहले सेमुअल मिरांडा को एक ड्रग्स पैडलर के पास बड लेने के लिए भेजा था. लेकिन, बदकिस्मती से सेमुअल मिरांडा पैसे ले जाना भूल गया था. वहां पहुंचकर सेमुअल ने शोविक को कॉल किया और पमेंट के लिए बोला, जिसके बाद शोविक ने सेमुअल को रिया के कार्ड से पेमेंट करने के लिए बोला. एक ड्रग पैडलर के साथ रिया के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन से रिया पर NCB का शिकंजा कस गया.

NCB सूत्रों का ये भी कहना है कि ड्रग्स का खर्चा अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से जाता था. दरअसल, सुशांत के फ्लोर मैनेजर सेमुअल मिरांडा के पास ही घर खर्च का पैसा रखा होता था. इसी पैसे से सेमुअल के जरिए ड्रग्स खरीदी जाती थी. इस बात की तस्दीक सेमुअल और शोविक की लीक हुई चैट से भी होती है. लेकिन, लॉकडाउन के दौरान सेमुअल मिरांडा छुट्टी पर चला गया था, उधर मुंबई में पेडलर्स के पास ड्रग्स की सप्लाई कम थी, ऐसे में रिया के भाई शोविक ने खुद कई बार ड्रग पैडलर से सीधे संपर्क किया था.

लॉकडाउन से पहले शोविक ज्यादातर बासित, जैद और केजान इब्राहिम से ही ड्रग्स खरीदता था. रिया और शोविक ने खुद कबूल किया है कि रिया ने कई बार न सिर्फ ड्रग्स खरीदी और इस्तेमाल की, बल्कि वो बड घर में इकट्ठा करके भी रखती थी. इस बीच NCB को शोविक की चैट डिटेल मिली है, जिसमें शोविक कर्मजीत यानी KJ का जिक्र कर रहा है. ये चैट 10 अक्टूबर 2019 की शाम 6 बजकर 18 मिनट की है. जिसमें शोविक किसी को कर्मजीत का रेफरेंस दे रहा है.

इसके अलावा राज @MJ का जिक्र भी शोविक ने अपनी चैट में किया है. शोविक जिस शख्स से ड्रग्स मंगवाने के लिए ये चैट कर रहा है, उस शख्स को उसने कर्मजीत और राज से बात करने के लिए सूर्यदीप नाम का रेफरेंस देने के लिए बोला है. ये पूरी चैट 6 बजकर 18 मिनट से लेकर 20 मिनट तक की गई है. नमन आहलूवालिया (शोविक का दोस्त) कई ड्रग पैडलर के संपर्क में था और शोविक को ड्रग्स मंगवाने के लिए वही संपर्क देता था, अब जल्द NCB नमन से पूछताछ करेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleWhatsApp के सुरक्षित यूज के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स
Next Article जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो बाइक को किया आग के हवाले

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.