Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ना OTP और ना कोई अन्य जानकारी दिए बिना व्यापारी गंवा बैठा 1.86 करोड़
देश

ना OTP और ना कोई अन्य जानकारी दिए बिना व्यापारी गंवा बैठा 1.86 करोड़

September 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली: ना कोई ओटीपी और ना ही कोई अन्य जानकारी दिए बिना ही कारोबारी एक ही झटके में 1.86 करोड़ रुपेय खो बैठे. उसके खाते से पूरा पैसा साफ कर दिया गया. क्या है है पूरा मामले और कैसे ठग देते हैं ऐसे घटनाओं को अंजाम इसका पूरा गणित समझाते हैं. आमतौर पर OTP के बिना कोई ट्रांजेक्शन हो ही नहीं सकता, सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय डेबिट/क्रेडिट कार्ड द्वारा की गई लेन देन को छोड़कर. लेकिन प्रमुख बात ये है कि इस घटना में किसी कार्ड से कोई लेनदेन नहीं हुआ है. उस व्यापारी के खाते से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है. पैसे ट्रांसफर के लिए OTP की जरूरत होती है. इसके बिना ट्रांसफर नहीं हो सकता है. तो सबसे पहले सवाल ये उठता है कि इन ठगों को ओटीपी कैसे मिला और कहां से मिला?

लेकिन मुख्य बात ये है कि सिम कार्ड व्यापारी के पास था और उस व्यापारी ने OTP किसी को नहीं बताया था. बताएगा भी कैसे? उसके मोबाइल में कोई OTP आया ही नहीं था. इसका जवाब ये है कि इन ठगों ने SIM Swap की थी. अब आपके जहन में चलता होगा क्या है सिम स्वैप. जानें यहां

क्या होता है SIM Swap?

सिम स्वैप का अर्थ ये होता है कि आपको अपने पुराने सिम कार्ड को बदलकर उसी नंबर से नया कार्ड लेना हो तो इस प्रक्रिया को सिम स्वैप कहते हैं. इसकी जरूरत मोबाइल धारकों को कभी न कभी पड़ ही जाती है.

1. जब आपका मोबाइल चोरी या खो हो जाता है तब उसी नंबर का दूसरा सिम कार्ड लेने के लिए
2. जब सिम कार्ड टूट या कट कर खराब हो जाता है.
3. जब सिम को port करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए एयरटेल से जियो.

लेकिन ठग इसका गलत इस्तेमाल करता है. वे किसी भी को टारगेट कर सकते हैं. उसकी सारी प्राइवेट इंफोर्मेशन को जुटा कर उपयुक्त व्यक्ति के सिम कार्ड को बंद करवा कर अपने पास एक खाली सिम में उस नंबर को चालू करवा लिया जाता है. सिम स्वाप के लिए ठगों ने उस व्यापारी के मोबाइल को हैक करके तमाम निजी जानकारी जैसे नाम पता, आधार कार्ड, ID नंबर, बैंकिंग जानकारिया इत्यादि जान ली थी. वे व्यापारी कभी किसी इनसिक्योर वेबसाइट, संक्रमित एप, SMS या ईमेल के संक्रमित लिंक या फिसिंग वेबसाइट पर गए होंगे और अपनी बैंकिंग व अन्य डिटेल्स डाल दी होगी. जिससे तमाम निजी एवं गुप्त जानकारी ठगों के पास पहुच गयी होगी. सारी जानकारी के बाद ठगों को सिर्फ OTP की जरूरत थी उसके लिए उन्होंने सिम स्वापिंग का सहारा लिया.

ऐेसे बचें सिम स्वैप फ्रॉड से

1. हमेशा नेट बैंकिंग अपने मोबाइल/कंप्युटर से करें. नेट कैफै के कंप्युटर मे ना करें.
2. गलती से भी पब्लिक वाईफाई जैसे रैलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट, बिना पासवर्ड के वाईफाई आदि मे नेट बैंकिंग का उपयोग ना करें.
3. बैंक या किसी भी वेबसाईट के URL में ‘https’ जरूर होना चाहिए. अगर सिर्फ ‘http’ है p के बाद s नहीं है तो इन वेबसाईट मे ना जाएं.
4. बैंक के वेबसाईट का URL सही से डालें कोई स्पेलिंग मिस्टेक ना हो. मिलते-जुलते या स्पेलिंग मिस्टेक वाले URL फिसिंग वेबसाईट हो सकते हैं.
5. URL type करके ही डालें. किसी SMS, ईमेल या अन्य वेबसाईट मे दिए गए URL पे क्लिक करके बैंक के वेबसाईट मे ना जाएं.
6. अपने मोबाईल मे प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें किसी अन्य वेबसाईट से ना करें
9. निजी जानकारी वाले ID Card जैसे आधार कार्ड आदि की फोटोकापी कराते समय सुनिश्चित करें कि फोटो कॉपी दुकान में ना छोड़ें.
10. OTP कभी भी किसी को ना बताएं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना अस्पताल में रस्सी से बांध कर पहुंचाई जा रही है शराब
Next Article ट्रैक्टर पलटा, मौके पर ही ड्राइवर की मौत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.