Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना अस्पताल में रस्सी से बांध कर पहुंचाई जा रही है शराब
देश

कोरोना अस्पताल में रस्सी से बांध कर पहुंचाई जा रही है शराब

September 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उत्तर प्रदेश के ललितपुर अंतर्गत गांव टेकरी में अस्थायी कोविड-19 एलवन हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां से कुछ तस्वीरें आई हैं। इसमें दिख रहा है कि कुछ कोरोना मरीज रस्सी के सहारे सामान खींच रहे हैं। दरअसल, परिवारवाले मरीजों के पास खानेपीने का सामान लेकर पहुंचते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वजह से ये लोग एक-दूसरे से मिल तो नहीं सकते लेकिन रस्सी के जरिए सामान ले लेते हैं। इस बीच कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मरीजों तक शराब भी इसी तरीके से पहुंचाई जा रही है।
रविवार को इस मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए तालबेहट पुलिस को भेजा है। कोविड मरीजों के आइसोलेशन के लिए ललितपुर की तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम टेकरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज में अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल में भर्ती मरीज छतों पर घूमते दिखाई देते हैं। मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल की छत पर कुछ मरीज घूम रहे हैं। वहीं, एक मरीज छत से रस्सी नीचे फेंकता है। नीचे मौजूद लोग इसमें कुछ सामान बांधते हैं। फिर कोरोना मरीज सामान ऊपर खींच लेता है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को उनके चहेते लोग शराब पहुंचाते हैं। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप पटेल ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। पुलिस तैनात भी की गई है। क्या सामग्री मरीजों तक पहुंचाई जा रही है, इसकी जांच के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट को कहा गया है। जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article23 से राहू-केतू बदल रहे हैं चाल, जानिए मुसिबत से बचने के उपाय
Next Article ना OTP और ना कोई अन्य जानकारी दिए बिना व्यापारी गंवा बैठा 1.86 करोड़

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.