WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विधायक अपने इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी तरह वैशाली जिले के महनार से जदयू विधायक उमेश कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ चकेशों गांव पहुंचे. विधायक उमेश अगले पांच साल के लिए कोई बात करते, उससे पहले ही वहां मौजूद गांव के लोगों ने उनसे पिछले पांच साल का हिसाब किताब मांग लिया.
विधायक उमेश कुशवाहा के समर्थकों ने वहां जमा भीड़ को संभालने की कोशिश की पर बात नहीं बनी. बात संभालने की बजाय बिगड़ गई. चुनावी सभा में ही लोगों ने मिलकर विधायक के समर्थकों को पीट दिया. मामला बढ़ता देख विधायक के बॉडीगार्ड ने बीच-बचाव किया.

