Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 02:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्या सुशांत का कत्ल हुआ था ! रविवार को खुल जाएगा राज
Headlines

क्या सुशांत का कत्ल हुआ था ! रविवार को खुल जाएगा राज

September 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एम्स के फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों का पैनल रविवार को एक अहम बैठक करेगा. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी रिपोर्ट और विसरा परीक्षण रिपोर्ट पर चर्चा करने के बाद ये पैनल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी अंतिम राय देगा. इस केस में जिन फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सुशांत सिंह राजपूत के विसरा की दोबारा जांच की है, वे शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट एम्स के डॉक्टरों के समक्ष पेश करेंगे.

सूत्रों का कहना है कि एम्स के डॉक्टर यह निष्कर्ष भी निकालेंगे कि सुशांत सिंह राजपूत को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था या नहीं. फोरेंसिक विशेषज्ञ सुशांत के 20 प्रतिशत आरक्षित विसरा के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो मुंबई की फॉरेंसिक प्रयोगशाला में मौजूद था.

सुशांत की मौत के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) आगे अपनी जांच की दिशा तय करने के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत में एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात करेगा.

पुलिस अधीक्षक रैंक की सीबीआई अधिकारी नूपुर प्रसाद और जांच अधिकारी अनिल यादव के साथ 3 अन्य एसआईटी सदस्य बुधवार को एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. ये सभी इस मामले की जांच के लिए 21 अगस्त से मुंबई में ही थे.

इस हाईप्रोफाइल केस में भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए नूपुर प्रसाद, अनिल यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी. नूपुर प्रसाद और अनिल यादव अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य और 22 अगस्त से अब तक दर्ज किए गए बयानों के बारे में जानकारी देंगे.

सूत्रों का कहना है, सीबीआई के पास उपलब्ध सबूत संदिग्ध आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं. हालांकि एजेंसी को एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट पर बहुत भरोसा है, जो रविवार को अपनी अंतिम राय साझा करेगी कि सुशांत ने आत्ममहत्या की या फिर उसका कत्ल किया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेमी से मिलने गई बेटी तो बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला
Next Article भारत-चीन सीमा पर तनाव और बढ़ा, बीते 20 दिन में तीन बार चली गोली

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.