Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 03:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन खत्म, मिला ये आश्वासन
रांची

सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन खत्म, मिला ये आश्वासन

September 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

 

12 दिनों से आंदोलनरत सहायक कर्मी अपने जिलों को वापस लौटे

रांची। सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से वार्ता के बाद अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक पुलिसकर्मियों से वार्ता के लिए पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को जिम्मेवारी सौंपी थी। मंत्री ने खुद शनिवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित जाकर आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की थी, लेकिन तब बातचीत बेनतीजा साबित हुई थी, इसके बाद मंत्री और आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई और बुधवार को सहमति बनने के बाद करीब सहायक पुलिसकर्मियों ने अपने आंदोलन को स्थगित अपने जिले को वापस लौटने का निर्णय लिया।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार ने इन सहायक पुलिसकर्मियों को दो वर्ष का सेवा विस्तार का निर्णय लिया है, इस संबंध में जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों पर जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा, सरकार उनकी हर मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए तैयार है।

वहीं, मंत्री से बातचीत करने पहुंचे सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें दो वर्ष का सेवा विस्तार का भरोसा दिलाया गया है, साथ ही सेवा स्थायीकरण समेत अन्य मांगों पर लेकर सौंपे गये ज्ञापन पर मुख्यमंत्री से बाद में चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि अभी सहायक पुलिसकर्मी अपने आंदोलन को स्थगित कर रहे है, यह आंदोदन समाप्त नहीं हुआ है, सरकार से मिले आश्वासन के बाद वे अपने जिलों में  वापस लौट रहे है, 10-15 दिनों बाद उनके प्रतिनिधियों को फिर से बुलाया जाएगा और वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखेंगे। मंत्री से वार्ता के बाद मोरहाबादी मैदान में 12 दिनों से डटे सहायक पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर उनके आंदोलन को समाप्त कराया गया और उन्हें वापस उनके जिलों में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि पदयात्रा करते हुए राज्य के 13  नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से करीब 2500 अनुबंधित सहायक पुलिसकर्मी सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर राजधानी रांची पहुंचे थे। इस दौरान आंदोलन के क्रम में विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन सहायक पुलिसकर्मियों पर लालपुर थाने में दो मामले भी दर्ज किये गये है, वहीं पुलिस लाठीचार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल भी हो गये थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTPC के एरिया कमांडर गिरफ्तार
Next Article ड्रग्‍स केस: दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर सहित 5 को नोटिस

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.