Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जाते समय राहुल गांधी गिरफ्तार
देश

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जाते समय राहुल गांधी गिरफ्तार

October 1, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ग्रेटर नोएडा। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान यहां पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर धकेल दिया।

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।

बाद में राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं, क्या इस देश में केवल (नरेंद्र) मोदीजी ही चल सकते हैं? क्या कोई सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता? हमारा वाहन रोक दिया, तो हमने चलना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि वह एक ऐसे क्षेत्र में मार्च कर रहे थे जहां धारा 144 लगाई गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि भले ही धारा 144 लगा दी गई हो, वह दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए अकेले हाथरस की ओर जाएंगे। उसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस होने लगी।

अतिरिक्त डीसीपी गौतमबुद्धनगर, रणविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पुलिस के पास डीएम हाथरस का एक पत्र है जिसमें कहा गया है कि यदि राहुल गांधी वहां जाते हैं, तो यह कानून तोड़ सकते हैं।

इससे पहले गुरुवार सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए थे।

डीएनडी से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाते ही राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो अंतर्राज्यीय अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
Next Article अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.