Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो ने राजद पर लगाया धोखा देने का आरोप, बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
बिहार

झामुमो ने राजद पर लगाया धोखा देने का आरोप, बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

October 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 06 अक्टूबर । बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन से अलग हो गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में महागठबंधन से अलग होने की जानकारी दी । भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में समस्याओं की बाढ़ है और इसे लेकर हमारी तैयारी थी कि हम बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ें। हम चाहते थे कि भाजपा को मिलकर बिहार में भी रोका जाये। लेकिन राजनीति में परिस्थितियां बहुत बदल जाती हैं। उन्होंने कहा कि राजद के आज का नेतृत्व पुरानी चीजों को याद नहीं रखना चाहता है और झामुमो सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता है।
भट्टाचार्य ने कहा कि राजद ने राजनीतिक मक्कारी की है और बिहार में भी चुनाव लड़ने के लिए हमें खैरात की जरूरत नहीं है। बल्कि इसके लिए जनता का समर्थन चाहिए ना कि राजद का। भट्टाचार्य ने ऐलान किया कि बिहार में झामुमो सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने 12 सीटों पर तैयारी की थी, लेकिन अब सात सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि झाझा,चकाई,कटोरिया ,धमदाहा,मनिहारी,पीरपैंती और नाथनगर से हम चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पूरे दमखम के साथ हम चुनाव लड़ेंगे। भले ही सीटें कम है। उन्होंने कहा कि राजद को 144 सीटें मुबारक हो। लेकिन उन्हें हमारी जरूरत पड़ेगी क्योंकि बिहार में बहुकोणीय मुकाबला है।
भट्टाचार्य ने कहा कि अपने संगठन के बूते ही बिहार में निर्णायक सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, और जिस सीट पर हम लड़ेंगे वहां से जीतेंगे। भट्टाचार्य ने राजद को सलाह दी कि आप राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुके हैं। झारखंड में राजद की हैसियत से ज़्यादा हमने लोकसभा और विधानसभा में टिकट दिया । उन्होंने कहा कि राज्य में बुझे हुए राजद के प्रदेश कार्यालय में हमने दिया जलाने का काम किया। ये सबकुछ राजद के नये नेता कैसे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम लालू प्रसाद यादव का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। लालू सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं लेकिन बिहार चुनाव में ऐसा क्यों नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि राजद 144 और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही कहा था कि झामुमो पर दो दिनों में निर्णय लिया जायेगा। लेकिन जब कोई फैसला नहीं हुआ तो झामुमो ने अकोलो चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलॉक डाउन में लव-मैरिज, अनलॉक में टूटने की कगार पर
Next Article आठ अक्टूबर से खुलेगा मां छिन्नमस्तिका दरबार

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.