Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 04:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो करोड़ का बीमा लेने के लिए रची मौत की साजिश, ठीक नहीं चल रहा था बिजनेस
Headlines

दो करोड़ का बीमा लेने के लिए रची मौत की साजिश, ठीक नहीं चल रहा था बिजनेस

October 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हरियाणा के हिसार में जिस शख्स को अपराधियों द्वारा जिंदा जला देने की खबर आई थी, वो झूठी निकली. पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने बीमा के 2 करोड़ रुपये हड़पने के लिए खुद की मौत का नाटक किया था, और एक कार में किसी को जला दिया. हरियाणा पुलिस ने इस शख्स को छत्तीसगढ़ से जीवित पकड़ लिया है और उसे हरियाणा लेकर वापस आ रही है.

7 अक्टूबर को हिसार के हांसी शहर से एक सनसनीखेज खबर आई. रिपोर्ट के मुताबिक यहां दो बदमाशों ने एक व्यापारी को कथित रूप से एक कार में जिंदा जला दिया.

पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाश बाइक से कार का पीछा कर रहे थे. खतरे का आभास होते ही व्यापारी ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि कार में कुछ लोग उसका पीछे कर रहे हैं. इससे पहले कि परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचते बदमाश कथित रूप से कार में आग लगा चुके थे. जब परिवार घटनास्थल पर पहुंचा तो कार और उसमें बैठा शख्स पूरी तरह से जल चुका था.

इस मामले में जिस व्यापारी की कथित रूप से मौत की बात सामने आई थी, उसका नाम राम मेहर था. इस शख्स की बरवाला में डिस्पोजल ग्लास की फैक्ट्री है. दावा किया गया कि वो मंगलवार देर रात अपनी कार से कहीं जा रहा था और उनके पास 11 लाख कैश भी था. उस वक्त दावा किया गया कि बदमाशों ने व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट लिए और उसे कार समेत जला दिया. तब उपलब्ध सूचना के आधार पर हिसार के सदर थाना प्रभारी ने कहा था कि व्यापारी जा रहा था. उस वक्त महजत के पास दो बाइक सवारों ने कार को घेर लिया और कार रोककर पैसे लूटने के बाद कार को आग लगा दी.

हिसार पुलिस जब इस मामले की जांच करने लगी, तो उन्हें मामले में गड़बड़ी नजर आई. जांच के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब पुलिस ने इस शख्स को छत्तीसगढ़ में जिंदा पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने बीमा के 2 करोड़ रुपये हड़पने के लिए खुद की मौत की साजिश रची.

पुलिस के मुताबिक व्यापारी के परिवार ने दावा किया था कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उसके साथ लूटपाट की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस जब क्राइम सीन पर पहुंची तो यहां से साजिश से पर्दा उठता चला गया.

जांच के दौरान पता चला है कि उसके नाम पर करोड़ों का इंश्योरेंस था. राम मेहर की मौत के बाद ये रकम उसके परिवार को मिलने वाली थी.

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि उसका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा था कि और उसके ऊपर कुछ कर्ज था. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिस शख्स की जली हुई लाश कार में मिली थी, वो कौन था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गयी
Next Article तब रामविलास ने ललकारते हुए संजय गांधी से कहा था- तय कर लो कहां फरियाना है, जनतंत्र में रंगबाजी नहीं चलेगी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.