Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 07:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 25 चाकू मारकर महिला ने बलात्कारी को मार डाला, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना
Headlines

25 चाकू मारकर महिला ने बलात्कारी को मार डाला, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना

October 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मध्यप्रदेश में एक महिला ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया. महिला अपने इस कथित आरोपी से इतना तंग आ गई थी कि उनसे उसे 25 बार चाकुओं से गोद कर मार डाला. दिल दहला देने वाली ये घटना एमपी के गुना शहर की है. यहां एक महिला ने चाकुओं से 25 बार गोद कर एक युवक की  हत्या कर दी.

महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था. उस समय वो नाबालिग ही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है. जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था. आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है.

Advertisement

महिला के मुताबिक जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की. आखिरकार महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए. शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो रात में बृजभूषण उसके घर आ धमका. युवक नशे में था और उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की. इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी. युवक को महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई.

महिला ने चाकू के वार इतने जोर से किए कि बृजभूषण शर्मा के शरीर में काफी गहरे जख्म बन गए. युवक नशे में था इसलिए ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया.

युवक की हत्या के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था. पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है. महिला ने बताया कि इसी चाकू से उसने हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंदेहास्पद स्थिति में युवक का शव पेड़ से लटका बरामद
Next Article अंडरवीयर में पैसा छिपाते पकड़े गए सांसद, कोरोना फंड में लगा है गड़बड़ी का आरोप

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.