अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनकर आए नए सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद के उप भवन सभागार में आयोजित इस खास कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। परिषद के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को बारी-बारी से शपथ दिलाई।
सभी आठ नए विधान पार्षदों ने ली पद की शपथ
समारोह के दौरान जिन आठ नए विधान पार्षदों ने शपथ ग्रहण की, उनमें डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एन.के. यादव शामिल हैं। शपथ लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी नए सदस्यों ने सभागार में ही सीएम सम्राट चौधरी के साथ खड़े होकर सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस मौके पर सभी सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
नवनिर्वाचित माननीय विधान परिषद् सदस्यगण को शपथ ग्रहण समारोह की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
आइए, मिलकर समृद्ध बिहार का निर्माण करें! https://t.co/0MlipadlTS
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 23, 2026
सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता रहे मौजूद
इस शपथ ग्रहण समारोह में सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के भी कई दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह मौजूद रहीं। इनके अलावा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और गणमान्य लोग इस कार्यक्रम के गवाह बने।
इसे भी पढ़ें : गरीबों का बचेगा समय और पैसा, अब 899 रेवेन्यू कोर्ट में डिजिटल माध्यम से होगा न्याय : सीएम सम्राट




