Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 05:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंडरवीयर में पैसा छिपाते पकड़े गए सांसद, कोरोना फंड में लगा है गड़बड़ी का आरोप
दुनिया

अंडरवीयर में पैसा छिपाते पकड़े गए सांसद, कोरोना फंड में लगा है गड़बड़ी का आरोप

October 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ब्राजील में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भ्रष्टाचार के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। इस बीच भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के एक छापे में राष्ट्रपति जेयर बोलसनारो की पार्टी के एक सांसद अपने अंडरवियर में रुपये छिपाए पकड़े गए। केंद्रीय अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सांसद चिको रोड्रिग्स के अंडरवियर से 3 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

कोरोना फंड में गड़बड़ी का आरोप
एजेंसी ने कहा कि उसे सत्ताधारी पार्टी के सीनेटर के भ्रष्टाचार से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उत्तरी ब्राजील में स्थित रोरिमा राज्य में चिको रोड्रिग्स के घर पर बुधवार को छापा मारा गया। उनपर आरोप था कि वे रोरिमा राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए दिए गए फंड में हेराफेरी कर रहे थे।

इस बीच सीनेटर चिको रोड्रिग्स ने भी बयान जारी कर इस छापेमारी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक मामले के सिलसिले में उनके घर की जांच की है। हालांकि, उन्होंने बरामद की गई नकदी का कोई उल्लेख नहीं किया। ना ही उन्होंने इसके बारे में बताया जहां यह कथित रूप से पाया गया था।

उन्होंने शिकायत की है कि एक विधायिका के रूप में काम करने को लेकर उनके घर की तलाशी ली गई है। रोड्रिग्स ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सीनेटर ने आरोप लगाया कि यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।

मीडिया पर भड़के राष्ट्रपति बोलसनारो
वहीं, राष्ट्रपति जेयर बोलसनारो ने पूरी घटना का ठीकरा मीडिया के सिर पर फोड़ा है। उन्होंने मीडिया पर अपनी सरकार को भ्रष्ट बताने के लिए फर्जी कहानी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन एक उदाहरण है कि मेरी सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। हम भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपट रहे हैं चाहे वह कोई भी हो।

साल 2018 में बोलसनारो को सत्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर ही मिली थी। लेकिन, जब से वे ब्राजील की कमान संभाल रहे हैं, तबसे उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं। उनके बेटे फ्लेवियो पर भी ऐसे ही आरोप लगे हैं। बोलसोनारो के बेटे के ऊपर रियो डी जनेरियो के विधायक के रूप में अपने समय के दौरान सार्वजनिक धन के गबन का आरोप लगा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article25 चाकू मारकर महिला ने बलात्कारी को मार डाला, खुद फोन कर पुलिस को दी सूचना
Next Article कोरोना से भी भयावह है ये महामारी, एक साल में 17 लाख लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.