Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 05:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 4 भाई-बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार
Headlines

4 भाई-बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

महाराष्ट्र के जलगांव जिले की रावेर तहसील के बोरखेड़ा गांव में हुई चार नाबालिगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल भी किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपियों ने माना कि उनलोगों ने पहले रेप की कोशिश की थी। विरोध करने पर एक-एक करके तीन भाई-बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उनके बहने के साथ रेप किया और फिर उसका भी कत्ल कर डाला।

इस मामले में राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख शनिवार को पीड़ित परिवार से दोपहर बाद मुलाकात करेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस डिटेक्शन में डॉग स्क्वायड की काफी मदद मिली। जब खोजी कुत्तों को खून से सनी कुल्हाड़ी सुंघाई गई तब खोजी कुत्ते पुलिस को रावेर तहसील के एक लॉज में लेकर गए। वहां पर पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी मिला। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को अपनी हिरासत में लिया। इन 5 लोगों में से 3 लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

आरोपियों ने बलात्कार के बाद की हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना इस प्रकार घटी। रात को जब बच्चे सो रहे थे, तब आरोपियों ने खिड़की तोड़कर उनके घर में प्रवेश किया और 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इसी बीच बाकी भाई बहन की नींद टूट गई और वे बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने एक-एक करके तीनों भाई-बहनों को मारा और फिर बारी-बारी से 14 वर्ष की लड़की के साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं और सभी की उम्र 21 से 23 साल के बीच में है। जलगांव शहर के संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित रूप से इन लोगों ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया था।

उन्होंने दो लाख रुपये आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को देने का ऐलान किया है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। वह इस मामले में सरकार से गुजारिश करेंगे कि सरकारी वकील के तौर पर उज्जवल निकम को नियुक्त किया जाए।

मध्य प्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था। महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। महताब और उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के गढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। वारदात के वक्त मां-बाप अपने गृह राज्य गए थे। इसी दौरान यह दहला देने वाली घटना हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक ही सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे थे 4 साल से नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा
Next Article 799 में घर ले आएं कार, टाटा मोटर दे रहा है मौका

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.