WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ एक हादसा हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हेलिकॉप्टर में मौजूद नहीं थे. वहीं रविशंकर प्रसाद के साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी थे. तीनों नेता ही हादसे से पहले ही हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे.
हादसा तब हुआ जब पटना एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर का पंखा एक निर्माण स्थल पर ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया. इससे उनके हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए.
घटना आज शाम की है, जब रविशंकर प्रसाद चुनाव अभियान के बाद पटना वापस लौटे थे. इस दौरान हेलिकॉप्टर का पंखा निर्माण स्थल पर तार से टकरा गया, जिसके कारण ये हादसा सामने आया. हादसे में उनके हेलिकॉप्टर के करीब 2-3 ब्लेड टूट गए हैं. हालांकि हादसे से पहले ही केंद्रीय मंत्री और अन्य नेता हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे.

