Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 06:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्ट्रोक का खतरा कम कर देती हैं ये 8 चीजें
हेल्थकेयर

स्ट्रोक का खतरा कम कर देती हैं ये 8 चीजें

October 28, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

क्या आप जानते हैं हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार होता है. अमेरिका में स्ट्रोक मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण है. स्ट्रोक किसी भी इंसान को हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो ये दिमाग की कोशिकाओं के बीच सही ब्लड सर्कुलेशन न होने की वजह से होता है. जब इन कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलना बंद हो जाता है तब इंसान इसकी चपेट में आता है.

स्ट्रोक के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 29 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड स्ट्रोक डे’ मनाया जाता है. CDC के मुताबिक, अमेरिका में 49% लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रोल और स्मोकिंग की वजह से स्ट्रोक की समस्या होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर इंसान किसी तरह से अपने ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित कर ले तो इस भयंकर बीमारी से बचा जा सकता है. इसके लिए उन्हें अपनी डेली डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए.

हाई फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट हमारे दिल के सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. लेकिन आप बिना फैट वाला प्लेन यॉगर्ट खा सकते हैं. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा न सिर्फ आपके हृदय के लिए अच्छी है, बल्कि ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी कंट्रोल रखता है.

अमेरिका हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक जो महिलाएं ज्यादा पोटैशियम वाली चीजें खाती हैं, उनमें स्ट्रोक का खतरा बाकियों की तुलना में कम होता है. पोटेशियम के लिए सिर्फ केला ही एकमात्र बेहतरीन फूड है. तुरंत एनर्जी के लिए भी केला काफी फायेदमंद है.

हाई ब्लड प्रेशर के कारण पैदा होने वाली स्ट्रोक की समस्या से निजात पाने के लिए शकरकंद भी बेहद कारगर है. इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम आपकी सेहत के लिए बड़े फायदेमंद है. अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से किसी भी भोजन में शामिल किया जा सकता है.

बंदगोभी की तरह दिखने वाला ब्रसल्स स्प्राउट आकार में उससे छोटा होता है. औषधीय गुणों से भरपूर ब्रसल्स स्प्राउट हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर स्ट्रोक खतरा दूर कर सकती है. एक कप ब्रसल्स स्प्राउट में 350 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. आप इसे, बनाकर, उबालकर या भूनकर खा सकते हैं.

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में अच्छे HDL कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाता है और खराब LDL को घटाता है. सालमन, सरडाइन्स और मैकेरल तीन प्रकार की मछलियों में ओमेगा-3 की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है.

फाइबर से भरपूर दलिया भी शरीर में LDL कॉलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करता है. शरीर के लिए यह बेहद फायदेमंद चीज है. कुछ लोग तो अपनी मॉर्निंग डाइट में दलिये को कभी शामिल करना नहीं भूलते हैं. आप इसे सूप या पुलाव की तरह पकाकर खा सकते हैं.

मछली की तरह अखरोट और बादाम जैसी मेवा भी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं. ध्यान रखें कि मेवा में काफी ज्यादा कैलोरी होती है. इसलिए नमक या चीनी की परत चढ़े अखरोट-बादाम खाने से बचें. इसे खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है.

मोनो अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर एवोकाडो धमनियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करते हैं. ये स्ट्रोक के अलावा कैंसर, आर्थराइटिस और आंखों की कमजोरी में भी फायदेमंद है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में दोपहर तक 33.10% मतदान
Next Article सीएसपी संचालक से 2 लाख 40 हजार की लूट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.