Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 06:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपने शहर का आदमी धारावाहिक की सातवीं कड़ी ‘आसमान छूते सपने’ की हुई पहली स्क्रीनिंग
रांची

अपने शहर का आदमी धारावाहिक की सातवीं कड़ी ‘आसमान छूते सपने’ की हुई पहली स्क्रीनिंग

November 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। अपने शहर का आदमी धारावाहिक की सातवीं कड़ी ‘आसमान छूते सपने’ की रविवार को प्रेस क्लब में पहली स्क्रीनिंग हुई। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की उपस्थिति में इसकी स्क्रीनिंग हुई। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह उपस्थित थे।
यह कड़ी आकाशवाणी से अवकाश प्राप्त कार्यक्रम अधिशासी ( कृषि एवं गृह एकांश) तथा कृषि परामर्शी डॉ गनौरी राम पर बनाई गई। कुल एक घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में डॉ गनौरी राम के बचपन से लेकर अब तक के संघर्षों, सामाजिक संदर्भों, कृषि के क्षेत्र में उनका योगदान और उनकी उपलब्धियों को बहुत ही बारीकी से चित्रित किया गया है। डॉ सुशील कुमार अंकन द्वारा 2009 से ही बनाए जा रहे ‘अपने शहर का आदमी’ श्रृंखला के अंतर्गत अब तक सितार वादक प्रभात ठाकुर, साहित्यकार डॉ श्रवण कुमार गोस्वामी, अभिनेता बलदेव नारायण ठाकुर, लोक लेखक एवं अभिनेता तिनकौड़ी साहू, कवि एवं साहित्यकार डॉ विद्याभूषण, रविंद्र संगीत साधिका प्रणति लाहिड़ी और डॉ गनौरी राम पर कुल सात फिल्में (वीडियो बुक) बनाई जा चुकी हैं।
डॉ सुशील अंकन ने कहा कि अपने शहर का आदमी धारावाहिक का उद्देश्य कला संस्कृति, साहित्य से ही किसी भी क्षेत्र की पहचान बनती है। अपने शहर के कई साहित्यकार, कलाकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी अपनी मिट्टी का कर्ज चुका कर हमसे विदा हो गए और हम सब उन्हें धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। अपने शहर की कई विभूतियां चूक गई और ना हम लोग कुछ कर पाए और ना तो सरकार ने ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को संरक्षित करने के लिए कोई उपाय किया। ऐसे ही शिल्प और शिल्पकार को विरासत के रूप में सुरक्षित, संरक्षित करने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों को स्थानांतरित करने के प्रयास का नाम है अपने शहर का आदमी’ ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने प्रदेश अपने शहर की हस्तियों की समृद्धि विरासत पर गर्व कर सके और उन्हें और आगे बढ़ा सके। अपने शहर का आदमी धारावाहिक के इस कड़ी के पहले प्रदर्शन को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रांची यूनिट झारखंड स्टेट ब्रांच के शिवेंद्र नाथ दुबे तथा चंचल भट्टाचार्य ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, उदय साहू आदि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंटर पास के लिए एसएससी ने निकाली भर्ती
Next Article निकाह पढ़ते ही पहली पत्‍नी को फोन पर बोला तलाक – तलाक, तलाक

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.