Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 12:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
देश

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

November 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ. अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है. उन्होंने सीने में दर्द होने की भी शिकायत की है. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास ने कोरोना को पराजित किया है. महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया था.

छोटी छावनी के हैं महंत नृत्यगोपाल दास. उनके शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं. वो सिर्फ राम जन्म भूमि न्यास के ही अध्यक्ष नहीं, बल्कि कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं. इसी नाते वो मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वहां शिरकत करते रहे हैं. आपको बता दें कि जब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर शुरू में साधु-संतों में असंतोष था. लेकिन बाद में इस ट्रस्ट में इसके अध्यक्ष के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास को लाया गया और उसके बाद साधु-संत संतुष्ट हो पाए थे.

नृत्य गोपाल दास का जन्म बरसाना मथुरा के कहोला गांव में 1938 में हुआ है. महज 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए थे. अयोध्या आने के बाद वो काशी चले गए. काशी जाने का मकसद संस्कृत की पढ़ाई करना था. 1953 में वह अयोध्या लौटे और मणिराम दास छावनी में रुके. उन्होंने राम मनोहर दास से दीक्षा ली थी. नृत्यगोपाल दास पर बाबरी विध्वंस में शामिल रहने का आरोप था. हालांकि सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाई ने महिला के सहयोग से की थी मुकेश की हत्या, चार गिरफ्तार
Next Article सपने में घर में गड़ा सोने से भरा घड़ा देख, अंधविश्वास में खोद डाला पूरा घर

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.