Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माइका खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत
झारखंड

माइका खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत

November 12, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह। गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से चार मजदूरों की मौत की खबर है। घटना की पुष्टि गांवा रेंजर अनिल कुमार ने की है। उन्होंने गावां वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है। चरकापत्थर गांव का गौरियाचूं जंगल कोडरमा और गिरिडीह का सीमावर्ती इलाका है। गावां थाना क्षेत्र के करीब होने के कारण वहां के रेंजर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी लेने के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार गौरियाचूं जंगल में माइका का जो अवैध खदान धंसा वह नवलशाही थाना क्षेत्र के किसी शंकर साव के होने की बात सामने आ रही है। घटना के वक्त खदान में करीब 15 मजदूर माइका व ढिबरा निकालने के काम में लगे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गौरियाचूं का यह अवैध माइका खदान भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें चार मजदूरों की दबने से मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार खदान में दबने से जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें तीन मजदूर कोडरमा के ढाब के भुजवा गांव के बताए जा रहे हैं। जबकि अन्य मजदूर गौरियाचूं गांव के रहने वाले हैं। माइका का अवैध खदान के दबने के बाद मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया। इस अवैध खदान के संचालक के इशारे पर मजदूरों के शव को घटनास्थल से आनन-फानन में हटाया गया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद जब गांवा वन विभाग के कर्मी पहुंचे, तो उन्हें भी सिर्फ खदान का धंसा हुआ हिस्सा ही दिखा। हालांकि कर्मियों को वहां मौजूद कुछ मजदूरों ने बताया कि चार मजदूर दबे थे। इनमें तीन के सिर से खून बहने की बात कही जा रही है। देर शाम तक घटनास्थल पर खदान संचालक के लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार गौरियाचूं जंगल का यह माइका खदान गांवा थाना से करीब 15 किमी दूर है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधोनी जल्द मुंबई हो सकते है शिफ्ट!
Next Article राजग की बैठक में मुख्यमंत्री तय होगा, मैंने कभी दावा नहीं किया : नीतीश

Related Posts

Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.