Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 02:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पराजय के बाद RJD ने कहा- चुनाव के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी
बिहार

पराजय के बाद RJD ने कहा- चुनाव के समय शिमला में पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

November 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद विपक्षी महागठबंधन में वार-पलटवार के सुर उठने लगे हैं। महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर राष्‍ट्रीय जनता दल आक्रमक हुआ तो कांग्रेस भी अब पलटवार की मुद्रा में आ गई है। इसके बाद आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने सीधे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को घेरे में लिया है। कहा है कि बिहार में चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी बहन प्रियंका के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। इस बीच बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भी कहा है कि महागठबंधन की सरकार नहीं बनने का दोष कांग्रेस के सिर मढ़ना उचित नहीं है। साल 2000, 2005 और 2010 में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं था, तब राष्‍ट्रीय जनता दल को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं आया?

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के वक्‍त राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। कांग्रेस जिस तरह से अपना कारोबार चला रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है। आगे कहा कि कांग्रेस ने 70 प्रत्‍याशी खड़े किए, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी केवल तीन दिन आए। प्रियंका गांधी तो आईं ही नहीं। जो बिहार के बारे में जानते नहीं थे, वे बिहार भेजे गए। यह सही नहीं था।

auto

बिहार में महागठबंधन की पराजय के साथ ही आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी और वामदलों ने बिहार में सरकार नहीं बनने के लिए कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को कारण बताया था। तिवारी के साथ ही भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी माले भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्ट पार्टी तक ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। उस वक्त कांग्रेस मौन रही पर अब पार्टी ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं।

हमलों के जवाब में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को तीन अलग-अलग ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि आरजेडी एक विशेष वोट की राजनीति करता है। इसलिए आरंभ से ही इसे पूरे बिहारी समाज का लोकप्रिय समर्थन नहीं मिल पाता। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की एक सभा का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि आरजेडी को सवर्ण आरक्षण का विरोध करना और बाबू साहब को इंगित करते हुए एक वर्ग विशेष के खिलाफ सामाजिक विद्वेष की बात करने से चुनाव में भारी नुकसान हुआ।

अनिल शर्मा ने सहयोगी आरजेडी को सलाह देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाने के लिए कांग्रेस, अन्य पार्टी या जाति पर ठीकरा फोड़ने की बजाय आत्म निरीक्षण करना चाहिए और भविष्य में राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी जैसी रणनीति को बदलकर बहुजन समाज की बजाय सर्व समाज की राजनीति करनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुमला : शंख नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, शव की तलाश जारी
Next Article फंदे पर झूलता मिला महिला जज का शव

Related Posts

Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.