Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 07:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शर्मनाक ! पथरी निकलवाने गया था, डाक्टर ने निकाल ली किडनी
बिहार

शर्मनाक ! पथरी निकलवाने गया था, डाक्टर ने निकाल ली किडनी

November 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

डॉक्टरों को ‘धरती का भगवान’ कहा जाता है लेकिन बिहार के एक अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मरीज की जान मुश्किल में फंस गई है। मामला पटना के कंकड़बाग स्थित एक अस्पताल का है, जहां बेगूसराय के मोहम्मद मुजाहिद इलाज के लिए पहुंचे। उनके बाईं किडनी में स्टोन था, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बताया कि ऑपरेशन करना होगा। मरीज के परिजनों के मुताबिक, इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन में मरीज की किडनी ही निकाल दी। यही नहीं जब मामले का खुलासा हुआ और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू किया तो डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए मरीज को 10 लाख रुपये का ऑफर भी दिया।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। इससे पहले मामले का खुलासा होने पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। भले ही पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई की बात रही है लेकिन इस चौंकाने वाली घटना से हर कोई सन्न रह गया। बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसे कोई डॉक्टर किसी की जान मुश्किल में कैसे डाल सकता है? सवाल ये भी उठ रहे कि कहीं ये मामला किसी किडनी रैकेट से जुड़ा हुआ तो नहीं है?

डॉक्टर पीके जैन कहा कि ऑपरेशन के दौरान पथरी नजर आई थीं जो कि अल्ट्रासाउंड में दिखाई नहीं दी। सर्जरी के दौरान बहुत खून निकलने लगा जिसे रोकने के लिए किडनी निकालनी पड़ गई। यही नहीं डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को निकाली गई किडनी भी दिखाई। उन्होंने कहा कि ये मानवीय भूल है। कई बार अस्पतालों में ऐसा हो  जाता है। इसके बाद 10 लाख का ऑफर देकर मामला संभालने की कोशिश की गई। यही नहीं जब मरीज के परिजन शांत नहीं हुए तो डॉक्टर ने कहा कि जरूरत हुई तो उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा।

पीड़ित मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि मुझे बाईं की जगह दाईं ओर दर्द हुआ तो मैंने इस मुद्दे को डॉक्टरों के सामने उठाया। मुजाहिद के परिजनों ने भी डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की। जिसमें आखिरकार अस्पताल के सीनियर डॉक्टर पीके जैन ने मरीज और उनके परिजनों के सामने डॉक्टरों की गलती को स्वीकार किया।

अपनी किडनी गंवाने वाले मोहम्मद मुजाहिद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बाईं किडनी में स्टोन था, जिसकी वजह से काफी दर्द हो रहा था जब वो पटना के अस्पताल में गए तो डॉक्टरों ने गलत ऑपरेशन कर दिया। मेरी बाईं किडनी में पथरी थी लेकिन डॉक्टरों ने दाईं किडनी निकाल दी। यही नहीं शुरू में डॉक्टरों ने मामले की छिपाने की कोशिश की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12वीं पास नेता संभालेंगे वित्त और वाणिज्य, भर्ती घोटाला के आरोपी को शिक्षा मंत्रालय
Next Article CBSE Board Exam 2021: मई में हो सकती हैं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

Related Posts

Headlines

17 साल पुराना खेल बेनकाब, किसान की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR

May 31, 2026
Headlines

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026
Headlines

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

17 साल पुराना खेल बेनकाब, किसान की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR

May 31, 2026

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.