Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 30 May, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टीएमसी के पांच सांसद किसी भी क्षण भाजपा में हो सकते हैं शामिल, इस नेता ने किया दावा
देश

टीएमसी के पांच सांसद किसी भी क्षण भाजपा में हो सकते हैं शामिल, इस नेता ने किया दावा

November 21, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां जोड़-तोड़ की राजनीति तेज है। इस बीच, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कम से कम पांच सांसद किसी भी क्षण भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने तृणमूल सांसदों का नाम नहीं बताया है। बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने इशारों में कहा कि तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सौगत राय भी‌ इस कतार में हैं और वह लगातार भाजपा के साथ संपर्क में हैं।

दूसरी ओर, भाजपा सांसद के इस दावे को तृणमूल ने निराधार बताया है। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता व सांसद सौगत राय ने कहा कि वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे लेकिन जीते जी कभी भी भाजपा में नहीं जा सकते हैं। राय ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आइटी सेल के हेड अमित मालवीय ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को इस तरह की कीचड़ उछालने वाली राजनीति सिखा कर गए हैं। इसीलिए भाजपा के नेता चुनाव से पहले इस तरह की बेबुनियाद व मनगढ़ंत बातें कह रहे हैं।

उन्होंने कि तृणमूल कांग्रेस में कोई नाराजगी नहीं है और सभी लोग एकजुट हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इस समय सत्तारूढ़ दल में कई विधायक व मंत्री नाराज चल रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम कद्दावर मंत्री शुभेंदु अधिकारी का है। नंदीग्राम आंदोलन के पोस्टर बॉय रहे शुभेंदु पिछले कई महीनों से पार्टी और सरकार से दूरी बनाकर चल रहे हैं। उनको लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है कि वह कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उनके अलावा कई और विधायक भी नाराज बताए जा रहे हैं, जिन पर भाजपा की नजर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकॉमेडियन भारती सिंह के घर से मिला गांजा, पति हर्ष और भारती को NCB ने किया गिरफ्तार 
Next Article नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगी मिक्सचर मशीन व जेसीबी में लगायी आग

Related Posts

Headlines

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026
Headlines

गिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच

May 30, 2026
Headlines

डीसी के आदेश को ठेंगा! ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ की खुलेआम धज्जियां

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026

गिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच

May 30, 2026

डीसी के आदेश को ठेंगा! ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ की खुलेआम धज्जियां

May 30, 2026

राष्ट्र सेवा की हुंकार : 1121 रंगरूटों ने पहनी जिम्मेदारी की वर्दी

May 30, 2026

चलते-चलते बीच सड़क धधक उठी ब्रेजा कार, फिर…

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.