Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 07:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत
Headlines

भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

November 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है. भारती सिंह बाइकुला जेल से रिहा भी हो गई हैं. आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे.

कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई.

दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है. कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था. इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है.

गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए. रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम भी सामने आया और उनसे पूछताछ की गई. इसके अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी हुई थी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिकाह के बाद अभिनेत्री सना खान ने बदल लिया नाम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Next Article प्रेम में असफल युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026
Headlines

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026
झारखंड

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.