Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 12:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुंबई जाना है तो पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट रख लें
देश

मुंबई जाना है तो पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट रख लें

November 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों को लेकर बीएमसी ने सख्त बढ़ा दी है. बीएसमी की तरफ से जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान गुजरात, गोवा से हवाई यात्रा कर मुंबई आने वाले लोगों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सूबे में कोरोना को लेकर नियमों में ढील दी जा रही है और साथ ही चरणबद्ध तरीकों से लॉकडाउन खोले जाने की तैयारी की जा रही है.

त्योहारों के सीजन के बाद अब देश के कई इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र ने यात्रा नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. नए नियम 25 नवंबर से लागू होंगे. नियमों के मुताबिक बोर्डिंग से पहले यात्रियों को अपनी नेगेटिव रिपोर्ट जमा करनी होगी. इसके बाद मुंबई आगमन पर तैनात कर्मचारियों को भी अपने नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.

नियमों के मुताबिक महाराष्ट्र में आगमन से 72 घंटे पहले यात्रियों को कोरोना जांच करानी होगी. दिल्ली, राजस्थान गुजरात, गोवा से आ रहे लोगों के पास अगर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी तो उन्हें एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट के पैसे देने होंगे और उनकी जांच की जाएगी. टेस्ट होने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत होगी. अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें नियमों के मुताबिक आगे की प्रक्रिया का अनुपालन करने के लिए कहा जाएगा.

दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा में रुकने या यहां के लिए महाराष्ट्र से चलने वाली ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए भी नई गाइडलाइंस जारी की गई है. इन यात्रियों के पास महाराष्ट्र पहुंचने से पहले,96 घंटे अंदर की गई कोरोना जांच की रिपोर्ट यात्रियों के पास होनी चाहिए. ट्रेन से आ रहे लोगों के पास अगर रिपोर्ट नहीं होगी तो उनकी स्क्रिनिंग और शरीर का तापमान मापने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी. जिनमें कोरोना के लक्षण दिखेंगे उन्हें अलग किया जाएगा और स्टेशन पर ही उनका एंटीजेन टेस्ट किया जाएगा. अगर उनका टेस्ट नेगेटिव आता है तो उन्हें घर जाने की इजाजत होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article25000 करोड़ के जमीन घोटाले में फंसे PDP व NC के नेता
Next Article झारखंड के छात्रों के लिए एयरफोर्स में नौकरी का सुनहरा मौका

Related Posts

Headlines

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
Headlines

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.