Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 09:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धौनी के बचपन के मेंटाेर देवल सहाय का निधन
स्पोर्ट्स

धौनी के बचपन के मेंटाेर देवल सहाय का निधन

November 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के लिए मंगलवार की सुबह एक बुरी खबर आई। उनके बचपन के मेंटोर देवल सहाय का निधन हो गया है। वे रांची के एक अस्‍पताल में भर्ती थे। वे काफी लंबे समय से बीमार थे। आज उनका निधन हो गया है। खेल जगत की वे बड़ी हस्ती थे। देवल सहाय सिंतबर माह से ही रांची में अस्‍पताल में भर्ती हैं। देवल सहाय 73 वर्ष के थे। सितंबर में अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद उन्‍हें लगभग 40 दिनों बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। आज उनके निधन की खबर आई।

देवल सहाय जेएससीए झारखंड स्‍टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्‍यक्ष भी रहे हैं। बताया गया कि आज सुबह लगभग 3 बजे उनका निधन हो गया। वे क्रिकेट और फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। झारखंड के कई क्रिकेट खिला‍ड़‍ियों का करियन बनाने में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। वे मेकॉन, सीसीएल और सीएमपीडीआइ में प्रशासक के तौर पर कार्यरत रहे हैं। उन्‍हें रांची में क्रिकेट का भिष्‍मपितामह कहा जाता है। उनके दिशा-निर्देश में दर्जनों किकेटरों ने देश और राज्‍य का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement Advertisement

बता दें कि 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक के तौर पर युवा धौनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धौनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। शीश महल टूर्नामेंट के मैचों में धोनी ने जब भी छक्का लगाया, उस दौरान देवल सहाय ने 50 रुपये का उपहार माही को दिया था। देवल सहाय धौनी के समर्पण और क्रिकेट कौशल से इतने प्रभावित हुए कि उन्‍हें बिहार टीम में चयन के लिए प्रेरित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाहिबगंज: गंगा में पलटा मालवाहक जहाज, लदे थे 9 ट्रक, कई लोगों के डूबने की आशंका
Next Article पैसों की तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.