Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नरसंहार की घटना : एक ही परिवार के पांच सदस्यों का कंकाल बरामद
रांची

नरसंहार की घटना : एक ही परिवार के पांच सदस्यों का कंकाल बरामद

November 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची/चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के बाइहतु के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सामू गागराई, मानकी , टोपरिया, सोनारम, माटम, टुरके, मंगल, बुधन, टुरी और चुंगी लागुरी शामिल हैं।

कोल्हान रेंज के डीआईजी राजीव रंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले माह 16 सितंबर को पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि उनके भतीजे के कैरा लागुरी और उसकी पत्नी सहित तीन बच्चे कहीं लापता हो गए हैं। उसके बाद परिजनों ने मिलकर चाईबासा में धरना भी दिया था, ताकि उनके परिवार की खोजबीन हो सके। पुलिस ने अनुसंधान करते हुए कैरा लागुरी के गांव से 20 किलोमीटर दूर जंगल से कंकाल बरामद किया। डीआईजी ने बताया टोंटो थाना के बाईहातु गांव के लोगों ने ही संपत्ति हड़पने की लालच से योजना बनाकर कैरा और उसके परिवार की हत्या कर दी। अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आई की तुरी लागुरी, पांडुआ लागुरी ने कैरा लागुरी के हिस्से की जमीन हड़पने के नियत से लोगों को उस्काकर योजनाबद्ध तरीके से 18 जून की रात्रि में इन लोगों की हत्या उसके घर में ही कर दी गई थी। उसके बाद शव को सभी अभियुक्तों ने मिलकर नोगड़ाबुरुगड़ा नदी के किनारे ले जाकर सभी शव को एक साथ रख कर जलाया। शेष बचे शव के अवशेष को गाड़ दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर नर कंकाल बरामद किए। उनके कपड़े बरामद हुए कपड़ों से यह शिनाख्त हुई कि है कंकाल कैरा लागुरी और उसके परिवार के ही है। फिलहाल पुलिस इसमें और अनुसंधान कर रही है। फॉरेंसिक जांच के बाद यह पता चल पाएगा कि वाकई में यह सब उसी परिवार के हैं या कोई और इसमें अनुसंधान करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्त मृतक के आसपास के रहने वाले हैं ।इसलिए उपरोक्त सभी अभियुक्तों के द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया । आसपास के लोगों को धमकी भी दी गई ताकि पुलिस को सूचना ना दे सके एवं घटना की सूचना भी पुलिस को विलम्ब से दी गई। लेकिन पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए तकनीकी पेशेवर तरीके से कांड का उद्भेदन किया और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू यादव के सेवक इरफान लापता, मोबाइल भी स्वीच ऑफ
Next Article मतदान केन्द्रों में 28 और 29 नवंबर को लगेगा कैंप

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.