Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 08:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोज खाने वाली ये पौष्टिक चीजें हो सकती हैं खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान
हेल्थकेयर

रोज खाने वाली ये पौष्टिक चीजें हो सकती हैं खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

December 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाने-पीने की चीजों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. हेल्दी फूड खाते समय कुछ खास बातों पर गौर करना जरूरी है वरना ये फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है.

  • चेरी बीज- चेरी दिल के बीमारियों को कम करने और पाचन क्रिया को सही रखता है लेकिन इसका बीज बहुत हानिकारक होता है. चेरी का बीज बहुत कठोर होता है और इसमें प्रूसिक एसिड होता है जो बहुत जहरीला माना जाता है. अगर आपने गलती से चेरी का बीज निगल लिया है तो कोई बात नहीं ये आपके बॉडी सिस्टम से किसी ना किसी तरह बाहर आ जाएगा. चेरी खाते समय इसके बीज चबाने से बचें.
  • हरा आलू– हरे या अंकुरित आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है. हरा आलू खाना सुरक्षित नहीं माना जाता है. ग्लाइकोसाइडयुक्त हरा आलू खाने से मितली, दस्त, भ्रम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
  • सेब के बीज– सेब के बीज में कुछ मात्रा में साइनाइड होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है. इसकी वजह से सांस लेने से लेकर दौरे आने तक की समस्या हो सकती है. हालांकि, अगर आपने इसे गलती से खा लिया है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है. सेब के बीज पर एक सुरक्षात्मक कोटिंग होती है जो साइनाइड को बॉडी सिस्टम में प्रवेश करने से रोकती है. सेब खाते समय सावधान रहें और इसके बीज को हटाकर ही खाएं.
  • कड़वे बादाम– कड़वे बादाम में एमिगडलिन नाम का केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. ये कमिकल शरीर में साइनाइड बनाने का काम करता है. इसे खाने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त हो सकते हैं. इसलिए कड़वे बादाम खाने से बचें.
  • कच्चे काजू– आमतौर पर दुकानों पर पैकेट मिलने वाले काजू कच्चे नहीं होते हैं. बाजार में बेचने से पहले से काजू को उबालकर उरूशिओल नाम का विषाक्त पदार्थ निकाल दिया जाता है. बिना उबला काजू खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है.
  • मशरूम– मशरूम खाने में स्वादिष्ट होते हैं और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन मशरूम खाते समय इसकी पहचान जरूरी है. जंगली मशरूम खाने से पेट में दर्द, दस्त और उल्टी, डिहाइड्रेशन और लिवर की दिक्कत हो सकती है.
  • जायफल– जायफल की थोड़ी से मात्रा खाने का स्वाद बढ़ा देती है लेकिन इसे एक चम्मच भी खाना आपकी बॉडी के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. जायफल में मिरिस्टिसिन नाम का रसायन उच्च मात्रा में पाया जाता है और इसकी वजह से चक्कर आना, मतिभ्रम, सुस्ती और दौरे आने तक की समस्या हो सकती है.
  • कच्चा राजमा– बीन्स की सारी किस्मों में सबसे अधिक लैक्टिन कच्चे राजमा में पाया जाता है. लैक्टिन एक ऐसा टॉक्सिन है जो पेट खराब कर सकता है. इसके सेवन से उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है. राजमा खाने से पहले हमेशा उसे अच्छे से उबाल लें.
  • कच्चे आम– कच्चे आम, इसके छिलकों और पत्तियों में भी विषाक्त पदार्थ पाया जाता है. अगर आपको एलर्जी की समस्या है कच्चा आम खाने से आपको रैशेज या सूजन की समस्या हो सकती है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां की तेरहवीं पर छुट्टी नहीं मिलने पे सिपाही ने दी आत्मदाह की धमकी
Next Article पति को नशे की दवा देकर उतारा मौत के घाट

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.