Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 04:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी की हत्या कर शव के पास खेलता रहा मोबाइल पर गेम
Headlines

पत्नी की हत्या कर शव के पास खेलता रहा मोबाइल पर गेम

December 7, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राजस्थान के जोधपुर में महामंदिर थाना इलाके के बीजेएस कॉलोनी में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद हत्यारे पति ने खुद पुलिस को फोन किया. साथ ही अपनी ससुराल में ससुर को फोन कर कहा कि आपकी बेटी की मैंने हत्या कर दी है. पुलिस के आने तक हत्यारा अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेलता रहा.

फिलहाल पुलिस ने मौके से हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है. आरोपी का नाम विक्रम सिंह है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कैंची से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. विक्रम सिंह को खुद ही इस बात का रात को आभास नहीं था कि उसने क्या कर दिया. उसके अनुसार उसे मानसिक दौरा आया तो उसने रात को उठकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी लेकिन रविवार सुबह पुलिस थाने में उसे इस बात का एहसास हो गया कि उसने आज अपने बच्चों को अनाथ कर दिया है. विक्रम का एक बेटा और बेटी भी है. रात को घर के हालात देखकर एक बार के लिए पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए. डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विक्रम सिंह का परिवार मूलत: फलोदी का रहने वाला है लेकिन बीजेएस कॉलोनी में भी इनका एक मकान है. जहां ये लोग लंबे समय से निवास कर रहे थे.

डीसीपी ने बताया कि आरोपी खुद लंबे समय से बेरोजगार बैठा था. पत्नी घर पर पहले सिलाई का काम करती थी, बाद में सहकारी स्टोर में उसने काम शुरू कर दिया. इससे ही गृहस्थी चल रही थी लेकिन विक्रम पत्नी के सहकारी स्टोर पर काम करने से नाराज था. डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी. मृतका शिव कंवर के भाई ने बताया कि 2008 में उसकी विक्रम से शादी हुई थी. लम्बे समय से विक्रम बेरोजगार था. पैसों के लिए मारपीट करता था. मेरी बहन ही घर चला रही थी. उसकी बेटी हमारे पास थी तो बेटा अपने दादा के पास अकथना गांव में था.

खुद आरोपी विक्रम सिंह कहता है कि उसे रात को दौरा आया तो वह अचानक उठा और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. लेकिन ऐसा क्यों हुआ यह पुलिस के लिए अभी पहेली है. जिसको लेकर विक्रम सिंह से अभी पूछताछ और होगी. फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मृतका के पिता मनोहर सिंह ने विक्रम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2021 में भूकंप से आएगी तबाही, नास्त्रेदमस की भविष्वाणी
Next Article लातेहार में 9 बम बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.