Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 10:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खट्टे फलों से हो सकता है पथरी का खतरा, इन 6 चीजों से रखें दूरी
हेल्थकेयर

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खट्टे फलों से हो सकता है पथरी का खतरा, इन 6 चीजों से रखें दूरी

December 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

किडनी स्टोन यानी पथरी एक बेहद खतरनाक समस्या है. पथरी का दर्द बर्दाश्त से बाहर होता है और ये किसी भी इंसान की हालत खराब कर सकता है. नमक और शरीर के दूसरे खनिज जब एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं तो पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. इसका कोई निश्चित आकार भी नहीं होता है. डॉक्टर्स के मुताबिक, इंसान के शरीर में चार तरह की पथरी हो सकती है. इन्हें कैल्शियम स्टोन, स्ट्रुवाइट स्टोन, यूरिक एसिड स्टोन और सिस्टाइन स्टोन कहा जाता है. आइए आपको बताते हैं कि खाने-पीने की कौन सी चीजों से पथरी हो सकती है और इससे बचने के तरीके क्या हैं.

  • एनिमल प्रोटीन– जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन शरीर में कैल्शियम ऑक्सेलेट, कैल्शियम फॉसफेट और यूरिक एसिड स्टोन का खतरा बढ़ाता है. इसलिए हमें अपने खाने में जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन की क्वांटिटी कम रखनी चाहिए. मांस, अंडा, मछली, दूध और पनीर की बजाए फलीदार सब्जियां, दाल, मूंगफली या सोया फूड से प्रोटीन की पूर्ति करना अच्छा विकल्प माना जाता है.
  • अधिक सोडियम– अगर आपके भोजन में सोडियम की बहुत अधिक मात्रा होती है तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. जंक फूड, डिब्बा बंद खाना और नमक के बहुत अधिक सेवन से बचना चाहिए. कैन सूप आदि में भी बहुत ज्यादा सोडियम होता है, इसलिए ऐसे डिब्बा बंद प्रोडक्ट्स का सेवन न करें.
  • ऑक्सलेट वाली चीजें न खाएं– पथरी की शिकायत होने पर डॉक्टर सबसे पहले ऑक्सलेट वाली चीजें न खाने की सलाह देते हैं. पालक, साबुत अनाज, क्रैनबैरी, शकरकंद और चॉकलेट आदि में ऑक्सलेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. कुछ लोग इसमें टमाटर खाने को भी मना करते हैं. टमाटर में बहुत कम मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है.
  • विटामिन सी- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग अब विटामिन-सी या साइट्रिक फ्रूट (खट्टे फल) की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. शायद आप भूल रहे हैं कि विटामिन सी के अति-सेवन से भी स्‍टोन बनता है. इसलिए लोगों को संतरे से बने प्रोडक्ट्स कम खाने की सलाह दी जाती है. खासतौर से बाजार में बिकने वाले पैकेट बंद ऑरेंज जूस का तो बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए.
  • ये सब्जियां खाने से बचें– पथरी का खतरा बढ़ने की सूरत में कुछ सब्जियों से परहेज करने को भी कहा जाता है, जिनके बीज स्टोन के कारण बन सकते हैं. टमाटर के बीज, बैंगन के बीज, कच्चा चावल, उड़द और चने का अधिक सेवन करने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है.
  • कोल्ड-ड्रिंक्स से करना चाहिए परहेज– एक ओर जहां स्टोन की समस्या हो जाने पर पर अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है. वहीं ऐसी स्थिति में कोशिश करनी चाहिए कि कोल्ड ड्रिंक से दूर ही रहें. इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ाता है.

कैसे करें बचाव– किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए उसका डिटॉक्सीफिकेशन जरूरी है. किडनी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई करने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए. साथ ही बेहतर होगा कि आप आसानी से पचने वाले खाने का ही सेवन करें. इसके अलावा किडनी की समस्या से राहत पाने के लिए आंवला, अनार और सेब का सिरका जैसी चीजों को फायदेमंद माना जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों काे रहना होगा सावधान
Next Article दो युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप कर की हत्या

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.