Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 03:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी में भगदड़, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी
Headlines

बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी में भगदड़, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी

December 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में हलचल मच गई है. शुक्रवार को पार्टी के एक और विधायक शीलभद्र दत्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. शीलभद्र दत्ता 24 परगना जिले के बैरकपुर से विधायक हैं. शीलभद्र दत्ता ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेजा.

बीते दिन राज्य सरकार में पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी थी. ऐसे में टीएमसी को लगातार दो दिन ये लगा दूसरा बड़ा झटका है. गौरतलब है कि शीलभद्र दत्ता ने कई बार प्रशांत किशोर को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. पीके के काम करने के तरीके को उन्होंने मार्केटिंग कंपनी जैसा बताया और कहा था कि ऐसे माहौल में काम नहीं हो सकता है.

टीएमसी में पिछले काफी दिनों से कुछ नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है, ऐसे में अब लगातार इस्तीफे हो रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी के बाद अब शीलभद्र दत्ता ने इस्तीफा दिया, पहले जितेंद्र तिवारी बागी रुख अपना चुके हैं. ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी की मुश्किलें बढ़ रही हैं.

पार्टी में मची इस हलचल के बीच शुक्रवार को ही ममता बनर्जी ने बैठक बुलाई है. ममता हर शुक्रवार को नेताओं के साथ बैठक करती हैं, जो इस बार पार्टी में उठी बागी आवाजों के बीच हो रही है.

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को बंगाल दौरे पर पहुंच रहे हैं. अमित शाह दो दिनों तक बंगाल में रहेंगे, इस दौरान कई बैठकों में हिस्सा लेंगे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह के बंगाल दौरे के दौरान कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलड़की ने प्रेमी से अपने हीं माता-पिता की करवाई हत्या
Next Article 40 किलो डोडा लदा वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026
Headlines

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026
Headlines

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026

राशिफल @ 31 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 31, 2026

कुख्यात झांगुर ग्रुप का चैप्टर क्लोज, साथियों के साथ सुप्रीमो नतमस्तक

May 30, 2026

झारखंड से निकला आतंक नेटवर्क का तार, ISI और डॉन दाऊद के 8 आतंकी गिरफ्तार

May 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.