Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सेना और पुलिस में नहीं हो सका बहाल, तो पुनई उरांव ने उठाया था हथियार
रांची

सेना और पुलिस में नहीं हो सका बहाल, तो पुनई उरांव ने उठाया था हथियार

December 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची।  रांची से 15 किलोमीटर दूर हुई पुलिस मुठभेड़ में दो लाख का इनामी पीएलएफआई का एरिया कमांडर पुनई उरांव आर्मी और पुलिस से जुड़कर देश सेवा करना चाहता था। परिजनों ने बताया कि वह आर्मी और झारखंड पुलिस की बहाली रैली में भी शामिल हुआ था ।लेकिन सेना और पुलिस में बहाल नहीं होने पर उसने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़कर हथियार उठा लिया। बेरोजगारी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। तेजतर्रार होने की वजह से वह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी बन गया था। वह रांची में रहकर लेवी वसूलने का काम करता था। वसूले गए लेवी को दिनेश गोप तक पहुंचाता था। पुनई उरांव इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव निवासी घूरचु उरांव का पुत्र था। पुनई उरांव ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। पुनई उरांव फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। उसके घर के कई लोग अच्छे पदों पर हैं। चाचा बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर है, जबकि मामा पुलिस में दरोगा हैं। उसके घरवाले चाहते थे कि वह पुलिस के पास सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट आए। घर के लोगों से उसकी मुलाकात नहीं होती थी। कभी कभार पर्व त्यौहार में वह अपने घर आया करता था और चला जाता था। पुनई उरांव पर रांची और खूंटी जिले में हत्या रंगदारी लेवी वसूली के लगभग 14 मामले दर्ज थे। जब पुलिस ने पुनई उरांव को घेरा तो उसने पिस्टल से गोलियां चलाई उसके पिस्टल में 10 गोलियां थे उसने 4 राउंड फायरिंग की थी। इसी बीच पुलिस की गोली उसके सिर में लगी और वह 15 मिनट की हुई मुुुठभेड़ में ढ़ेर हो गया।

रात भर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं पकड़े गए एक भी उग्रवादी

Advertisement Advertisement

रांची-खूंटी बार्डर के नगड़ी इलाका स्थित लोधमा जंगल में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुनई उरांव के ढेर होने के बाद दस्ते के अन्य उग्रवादियों ने इलाका छोड़ दिया है। वह जंगल छोड़कर सुरक्षित इलाके में शरण ले चुके हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने मंगलवार की पूरी रात लोधमा और कर्रा से सटे जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस की टीम उग्रवादियों की तलाश में खूंटी तक भी गई। लेकिन पुनई के दस्ते  में शामिल एक भी उग्रवादी नहीं पकड़ा गया।

बंदूक थामे मिला नक्सली का शव

दूसरी और मंगलवार देर शाम मुठभेड़ में मारे गए नक्सली पुनई उरांव का शव रात भर जमीन पर पड़ा रहा। पुनई का शव सुबह तक फायरिंग के पोजीशन में पड़ा हुआ था। ठंड में पुनई का हाथ पूरी तरह से जकड़ गया था। पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते 22 दिसंबर की देर शाम दो लाख का इनामी पुनई उरांव  मुठभेड़ में मारा गया था।  एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह कामयाबी मिली थी।  21 दिसंबर को खूंटी जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में पीएलएफआई के 15 लाख के इनामी जीदन गुड़िया को मार गिराया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिपरवार के बीओसीएम मे नॉक आउट क्रिकेट टुर्नामेन्ट का हुआ उद्दघाटन
Next Article फंदा लगाकर सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.