Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 02:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति
रांची

नये साल में 40 खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति

December 31, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

शिक्षा, गृह, वित्त, उत्पाद और वन विभाग में मिलेगी नौकरी
रांची। झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए नया साल सुखद खबर लेकर आ रहा है।अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में पदक हासिल करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने 40 खिलाड़ियों को नौकरी देने पर मुहर लगा दी गयी है। तीन खिलाड़ियों को ग्रुप ‘‘ख’’ में नौकरी मिलेगी, जबकि शेष अन्य खिलाड़ियों को तृतीय वर्ग ग्रुप ‘‘ग’’ में नौकरी दी जाएगी। इन सभी खिलाड़ियों को 15 दिन के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग द्वारा यह आधिकारिक रूप से जानकारी दी गयी है कि राज्य के 40 खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए अनुशंसा समिति द्वारा इस शर्त के साथ अनुशंसा की गयी है कि विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के पहले सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी। इस सूची में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों पर ही विचार किया गया है। शेष राष्ट्रीय खेलों में चार से आठ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बारे में आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। वर्तमान में जिन खिलाड़ियों के नाम की अनुशंसा की गयी है कि उनमें  तीरंदाजी में मधुमिता कुमारी , के.एच भाग्यवती चानू और एथलेटिक्स रितेश आनंद को श्रेणी ख की नौकरी में नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है। इसके अलावा हॉकी की बिरसी मुंडू, तीरंदाजी की लखी मंडल,  ताईक्वांडो में मनीषा सिंह, हैंडबॉल में वासिऊल हसन, वुशु में कुमारी प्रियंका, इंदु मुंडा और विप्लव कुमार झा, कराटे में अर्पणा कुमारी, तीरंदाजी में जयलक्ष्मी लागुरी, लॉनबाल में कविता कुमारी, साईक्लिंग में नवीन कुमार राम , कराटे में देवानंद बास्के, सीमा कुमारी सिन्हा, तीरंदाजी में तुलसी हेम्ब्रम, वुशु में राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर तिलंग, साइक्लिंग में राकुमार भट्ट, लॉबनबाल में आलोक लकड़ा, मो. अबुतालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मंजू मिंज, ताइक्वांडो में परवीन अख्तर, प्रीति कुमारी, कराटे में विमला मुंडा, फनी भूषण प्रसाद, तीरंदाजी में रीना कुमारी, सुमनलता मुर्मू, सुकमति पूर्ति, बॉक्सिंग में संगीता खलखो, लॉनबॉल में फरजाना खान, सरिता तिर्की, साइक्लिंग में लखन हांसदा, लॉनबाल में दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो और कराटे में एम विजय कुमार शामिल है। इन सभी को श्रेणी ग में नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गयी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंटरस्टेट ड्रग माफिया मोजू मियां समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Next Article Jio ने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिली बड़ी मजबूती, 3 नए जजों ने ली शपथ

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिली बड़ी मजबूती, 3 नए जजों ने ली शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.