Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 12:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवक ने धारधार हथियार से महिला का काटा गर्दन
Headlines

युवक ने धारधार हथियार से महिला का काटा गर्दन

December 31, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मेरठ में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हुई। आरोपी जावेद ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। नरगिस चिल्लाती रही और जावेद उसकी गर्दन पर छुरा चलाता रहा। आखिरी सांस निकलने तक जावेद ने नरगिस को नहीं छोड़ा। यह भयावह मंजर नरगिस के मासूम बच्चों ने देख बेहोश हो गए। जमीन पर चारों ओर खून फैला था। जावेद के हाथ में खून से सना छुरा देख आसपास के लोग भी कांप गए और उसको पकड़ने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा सका।
यह सनसनीखेज घटना थाना ब्रह्मपुरी से सटे हरिनगर मोहल्ले में इमरान के घर में बुधवार को घटी थी। सुबह के नौ बजे थे। भीषण ठंड के चलते कुछ लोग घरों में थे तो कुछ बाहर टहल रहे थे। तभी घर से इमरान की पत्नी नरगिस के चिल्लाने की आवाज आई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। क्योंकि जावेद को लोग पहले से जानते थे कि नरगिस के यहां उसका काफी समय से आना जाना है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग नरगिस को बचाने के लिए वहां दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जावेद के हाथ में खून से सना छुरा है और नरगिस खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है। नरगिस तब तक दम तोड़ चुकी थी। उसके दो बच्चे चारपाई पर बेहोश पड़े थे और तीन बच्चे जमीन पर बैठे रो रहे थे। यह दिल दहला देने वाला मंजर आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तुरंत पहुंच गई।

मौके पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची तो जावेद वहां से भागा नहीं बल्कि चिल्लाता रहा कि जल्दी पुलिस को बुलाओ। पुलिस जल्द उसका एनकाउंटर कर दे। अब उसको नहीं जीना है, वह नरगिस के साथ ही जाना चाहता है। लेकिन बाद में जावेद ने खुद ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जबकि नरगिस के बच्चों को चिकित्सक के पास भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया।

Advertisement

नरगिस के बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों ने बताया है कि जावेद अंकल ने अम्मी की गर्दन छुरे से काट दी। पुलिस ने बच्चों के बयान लिए और उनकी वीडियोग्राफी की। पुलिस का कहना है कि नरगिस के दो बच्चे बेहोश हो गए थे।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार हत्या आरोपी जावेद ने बताया कि नरगिस से उसके कई साल से संबंध थे। वह पहले कपड़े का व्यापार करता था और हाल में ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे शास्त्री नगर सेक्टर-14 में रहते हैं। नरगिस का पति दिल्ली में कपड़े का ठेला लगाता है। नरगिस के पांचों बच्चों की परवरिश जावेद ही कर रहा था। आरोपी जावेद ने बताया है कि वह बर्बाद हो गया, अब नरगिस को कैसे छोड़ देता।

पुलिस ने बताया है कि नरगिस ब्यूटी पार्लर के साथ-साथ दवाई का भी काम करती थी। जहां पर उसकी मुलाकात सोनू नाम के युवक से हुई थी। आरोपी जावेद ने बताया कि सोनू मलियाना का रहने वाला है। नरगिस व सोनू ने कोर्ट मैरिज करने की तैयारी की हुई थी, जिसका जावेद विरोध कर रहा था। इसी के चलते नरगिस की हत्या की गई है। पुलिस ने सोनू की तलाश शुरू कर दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIRCTC की वेबसाइट में बड़ी बदलाव
Next Article अजवाइन Diabetes कंट्रोल करने में कारगर

Related Posts

Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.